facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में सन फार्मा की दवा लेक्सेलवी पेश करने में आई कानूनी अड़चन

Advertisement

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि लेक्सेलवी वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कुल बिक्री में 9 करोड़ डॉलर और वित्त वर्ष 2027 में 12.5 करोड़ डॉलर का योगदान देगी।

Last Updated- November 04, 2024 | 10:29 PM IST
Sun Pharma

अमेरिका में गंजेपन की दवा लेक्सेलवी पेश करने की सन फार्मा की योजना को रोक दिया गया है। अमेरिका की एक अदालत ने इनसाइट कॉरपोरेशन के पक्ष में अंतरिम निषेधाज्ञा जारी की है।

न्यू जर्सी की जिला अदालत ने इनसाइट कॉरपोरेशन द्वारा दायर पेटेंट उल्लंघन के मामले में यह निषेधाज्ञा दी है। इस मामले में दावा किया गया है कि लेक्सेलवी उसके पेटेंट का उल्लंघन करती है, जिसकी अवधि दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाली है। इस दवा का उपयोग बालों के झड़ने के उपचार के लिए किया जाता है।

ऐसा तब होता है, जब प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से बालों के रोमों पर हमला करती है। इस निर्णय से उत्पाद को अमेरिका में पेश किए जाने में विलंब हुआ है जिसे यदि कंपनी अपनी कानूनी लड़ाई जीत जाती है तो भी कई महीनों के लिए टाला जा सकता है, या यदि कंपनी पूरी तरह से केस हार जाती है तो इसकी पेशकश दो साल तक के लिए टल सकती है।

सोमवार को सन फार्मा का शेयर 2.68 प्रतिशत तक गिरकर 1,808.95 रुपये पर बंद हुआ। न्यू जर्सी की अदालत के फैसले से सन फार्मा पर इनसाइट के साथ समझौता करने का दबाव भी बढ़ गया है जो रॉयल्टी भुगतान की चुनौती को बढ़ा सकता है।

सन फार्मा ने मार्च 2023 में कंसर्ट फार्मास्युटिकल्स के 57.6 करोड़ डॉलर के अधिग्रहण की मदद से लेक्सेलवी को खरीदा था। सन फार्मा को जुलाई 2024 में इस दवा के लिए अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन से मंजूरी मिली थी।

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि लेक्सेलवी वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कुल बिक्री में 9 करोड़ डॉलर और वित्त वर्ष 2027 में 12.5 करोड़ डॉलर का योगदान देगी। इन वर्षों के दौरान 5-8 प्रतिशत की अनुमानित ईपीएस दर्ज किए जाने का अनुमान है। बीएस

Advertisement
First Published - November 4, 2024 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement