facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पतंजलि पर लगा दंत मंजन में नॉन वेज मिलाने का आरोप, भेजा गया लीगल नोटिस

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 4:50 PM IST
Patanjali foods

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को लीगल नोटिस जारी किया गया है। कंपनी पर आरोप हैं कि उनके एक दंत मंजन में कथित तौर पर समुंद्रा फेन नाम की मछली के कुछ अंशों का इस्तेमाल किया गया है। यह विवाद इसलिए भी गहराता जा रहा है क्योंकि कंपनी इस मंजन को वेजिटीरियन कहके बेचती है।

नोटिस जारी करने वाली वकील शाशा जैन ने मांसाहारी सामग्री के कथित उपयोग पर अपनी चिंताओं को शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा।

उन्होंने लीगल नोटिस की कॉपी शेयर करते हुए ट्वीट किया, “पतंजलि के प्रोडक्ट दिव्य दंत मंजन में समुंद्रा फेन (कटटलफिश) के गलत उपयोग पर स्पष्टीकरण मांगा है, जिसके लिए पतंजलि को कानूनी नोटिस जारी किया है, उन्होंने इस प्रोडक्ट को शाकाहारी बताकर बेचा है। यह उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन करता है और हमारे समुदाय और अन्य शाकाहारी समुदायों के लिए अपमानजनक है।”

शाशा जैन ने नोटिस में कहा कि दिव्य दन्त मंजन में मांस के रूप में समुंद्रा फेन का उपयोग और इसे शाकाहारी उत्पाद के रूप में बेचना उपभोक्ता अधिकारों और उत्पादों के लिए लेबलिंग नियमों का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा, “मेरे परिवार के कुछ सदस्य, रिश्तेदार, सहकर्मी और दोस्त आपके दिव्यदंत मंजन का इस्तेमाल करते हैं और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जब उन्हें पता चला कि उत्पाद में समुंद्रा फेन का भ्रामक इस्तेमाल किया गया है।”

कानूनी नोटिस में आगे लिखा है, “मैं खुद आपकी कंपनी के कई उत्पादों का उपयोग करती हूं, लेकिन अब, मुझे पतंजलि उत्पादों का उपयोग करने की इच्छा नहीं हो रही। कम से कम जब तक मुझे इस मामले में आपकी ओर से स्पष्टीकरण नहीं मिल जाता है।”

11 मई को जारी नोटिस में कंपनी से नोटिस प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, जिसमें विफल रहने पर अधिकारियों के समक्ष कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement