facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऋणदाताओं ने Byju’s से कहा- विवाद सुलझाने को तैयार लेकिन बैठक गवारा नहीं

Advertisement

ऋणदाताओं ने एक बयान में कहा है ऋणदाताओं के टर्म लोन के खिलाफ बैजूस का निराधार मुकदमा अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश है

Last Updated- June 14, 2023 | 11:25 PM IST
Byju's

बैजूस (Byju’s) के ऋणदाताओं के एक समूह ने एडटेक क्षेत्र की इस दिग्गज से कहा है कि वे मुकदमेबाजी और अन्य विवादों को सुलझाने के लिए कंपनी के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने बैजूस से कहा है कि वे फर्म की आमने-सामने की बैठक की पेशकश में शामिल नहीं होंगे। इस मामले से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

बैजूस ने हाल ही में अमेरिका की निवेश प्रबंधन फर्म रेडवुड के खिलाफ मुकदमा 1.2 अरब डॉलर के टर्म लोन बी (टीएलबी) की भुगतान वसूली में तेजी को चुनौती देने के लिए मुकदमा दायर किया है और ऋणदाता को उसकी ‘रणनीति’ के लिए अयोग्य ठहराया है। बैजूस ने इस ऋण पर करीब चार करोड़ डॉलर का ब्याज भी नहीं चुकाया है।

मामले से वाकिफ सूत्रों के अनुसार ऋणदाता चाहते हैं कि बैजूस समूह को मसौदा संशोधन प्रस्ताव भेजे। फर्म द्वारा लेनदारों के साथ सोमवार को होने वाली बैठक रद्द करने के बाद ऐसा हुआ है।

इस घटनाक्रम की सबसे पहले खबर ब्लूमबर्ग ने दी थी कि ऋणदाता बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन आमने-सामने की बैठकों के फर्म के प्रस्ताव में शामिल नहीं होंगे।

इससे पहले बैजूस ने अपने ऋण पर ब्याज भुगतान में चूक करने के बाद ऋणदाताओं के समूह से संपर्क किया था। ब्लूमबर्ग के अनुसार कंपनी ने संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए सोमवार को उधारदाताओं से बात करनी थी। इससे पहले प्रस्ताव का विवरण साझा किए जाने की उम्मीद थी।

अनौपचारिक ऋणदाताओं का एक समूह, जो सामूहिक रूप से बैजूस के 1.2 अरब डॉलर के टर्म लोन के 85 प्रतिशत से अधिक भाग का मालिक है, ने कहा कि एडटेक फर्म द्वारा अमेरिका की अदालत में दायर हालिया मुकदमा निराधार है।

ऋणदाताओं ने एक बयान में कहा है ऋणदाताओं के टर्म लोन के खिलाफ बैजूस का निराधार मुकदमा अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश है, जिसमें अनुबंधात्मक आवश्यक भुगतान करना शामिल है।

उनका कहना है कि ऋणदाताओं के समूह, जिसमें 21 वैश्विक संस्थागत निवेशक भी शामिल हैं, ने ऋण चूक की समस्या से निपटने के लिए पिछले 9 महीनों के दौरान कंपनी के साथ मिलकर काम किया है और आगे भी सद्भाव में यह सहयोग बरकरार रहेगा।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement