facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lenskart कर रही 60 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी

Advertisement

रकम जुटाने की गतिविधियों मे नरमी के बीच कंपनी कर रही ADIA, क्रिसकैपिटल से बातचीत

Last Updated- March 09, 2023 | 11:11 PM IST
Lenskart is preparing to raise $ 600 million
Lenskart | Twitter

अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और निजी इक्विटी फंड क्रिसकैपिटल तकरीबन 60 करोड़ डॉलर में आईवियर कंपनी लेंसकार्ट में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। इस मामले से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

दिल्ली की लेंसकार्ट का मूल्यांकन करीब 4.5 अरब डॉलर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। क्रिसकैपिटल, जिसने भारत में ड्रिम11, एक्सप्रेसबीज और फर्स्टक्राई को समर्थन दिया है, से 10 करोड़ डॉलर का निवेश किए जाने के आसार हैं। यह टेक स्टार्टअप में क्रिसकैपिटल द्वारा रकम दिए जाने वाले सबसे बड़े सौदों में से एक हो सकता है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा ‘बातचीत चल रही है और कुछेक सप्ताह में इस सौदे की घोषणा की जा सकती है।’ अगर यह सौदा किया जाता है, तो यह किसी ओम्नीचैनल स्टार्टअप के लिए इस बात का महत्वपूर्ण प्रमाण होगा कि वह रकम जुटाने की गतिविधि की नरमी के बीच अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है।

लेंसकार्ट को भेजी गए सवालों का कोई जवाब नहीं मिला। इतना बड़ा निवेश ऐसे समय में हो सकता है, जब तकनीक और स्टार्टअप उद्योग का मूल्यांकन दबाव झेल रहा हो और कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हों।

इनोवेन की इंडिया स्टार्टअप आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्टार्टअप्स के 58 प्रतिशत संस्थापकों को उम्मीद है कि वर्ष 2023 में पैसा जुटाना और कठिन हो जाएगा तथा भर्ती नरम हो जाएगी। पिछले साल धन जुटाने की कोशिश करते समय केवल 53 प्रतिशत संस्थापकों का सकारात्मक अनुभव रहा, जबकि वर्ष 2021 में यह संख्या 92 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement