facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lenskart Q2 Results: दूसरी तिमाही में मुनाफे में जबरदस्त उछाल, लाभ 20% बढ़कर ₹103 करोड़ के पार

Advertisement

इस बार ऑपरेशंस से रेवेन्यू 2,096 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 1,735.7 करोड़ से 21 फीसदी ज्यादा है

Last Updated- November 29, 2025 | 6:51 PM IST
Lenskart share price
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

IPO लाने के बाद पहली बार तिमाही नतीजे पेश कर रही कंपनी लेंसकार्ट ने चौंका दिया है। सितंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा लगभग 20 फीसदी बढ़ गया है। खत्म हुई तिमाही (Q2 FY26) में कंपनी ने 103.5 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ये आंकड़ा 86.3 करोड़ था। पिछली तिमाही की बात करें तो उसमें मुनाफा सिर्फ 61.2 करोड़ रुपये था। यानी तीन महीने में ही कंपनी ने मुनाफे में लंबी छलांग लगाई है।

कंपनी की कुल कमाई भी अच्छी बढ़ी है। इस बार ऑपरेशंस से रेवेन्यू 2,096 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 1,735.7 करोड़ से 21 फीसदी ज्यादा है। पिछली तिमाही में रेवेन्यू 1,894.5 करोड़ था, यानी लगातार दूसरी तिमाही में भी बिक्री में जोरदार ग्रोथ दिखी।

Also Read: Hotel Sector: Q2 कमजोर रहा, ब्रोकरेज ने बताया- अब किस होटल स्टॉक में मिल सकता है बड़ा रिटर्न

भारत अभी भी सबसे बड़ा बाजार, विदेशों में भी तेज रफ्तार

सेगमेंट के हिसाब से देखें तो भारत अभी भी लेंसकार्ट का सबसे मजबूत बाजार बना हुआ है। देश में इस तिमाही कंपनी ने 1,230.6 करोड़ रुपये की कमाए, जो पिछले साल के 1,088.8 करोड़ और पिछली तिमाही के 1,169.2 करोड़ से काफी ज्यादा है।

लेकिन सबसे मजेदार ग्रोथ विदेशी बाजारों में दिख रही है। इंटरनेशनल सेगमेंट ने इस बार 879.6 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पिछली तिमाही में ये 736.5 करोड़ और पिछले साल 658.3 करोड़ था। यानी विदेशों में बिक्री तेजी से बढ़ रही है।

खर्चों की बात करें तो इस तिमाही कुल खर्च 1,980.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 1,671 करोड़ से 18 फीसदी ज्यादा है। फिर भी कंपनी ने खर्चों पर काबू रखते हुए मुनाफे को अच्छा बढ़ाया है।

29 नवंबर को BSE पर लेंसकार्ट का शेयर 0.86 फीसदी चढ़कर 411.20 रुपये पर बंद हुआ। निवेशकों को कंपनी की लगातार बढ़ती कमाई और विदेशों में पैर पसारने की रफ्तार काफी पसंद आ रही है।

Advertisement
First Published - November 29, 2025 | 6:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement