facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LG Electronics को उम्मीद, प्रीमियम टीवी से बढ़ेगी वृद्धि की चमक

Advertisement

कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज LG को इस साल 30 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है जो पिछले साल कंपनी के 25 फीसदी की वृद्धि के अनुरूप है।

Last Updated- May 15, 2024 | 11:24 PM IST
After Greater Noida, Pune, LG Electronics is going to set up another manufacturing unit in Andhra Pradesh. ग्रेटर नोएडा, पुणे के बाद LG Electronics का आंध्रप्रदेश में एक और मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट लगाने जा रही है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG Electronics) बाजार में अग्रणी बने रहने की अपनी स्थिति बरकरार रखने के लिए प्रीमियम टीवी खंड में वृद्धि पर भरोसा जता रही है। कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज को इस साल 30 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है जो पिछले साल कंपनी के 25 फीसदी की वृद्धि के अनुरूप है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के कारोबार प्रमुख (होम एंटरटेनमेंट) अभिराज भंसाली ने कहा, ‘बड़ी संख्या में ग्राहक अब बड़ी स्क्रीन वाले टीवी खरीद रहे हैं क्योंकि वे घर में सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं। इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चल रहा है और ऐसे में लोग अब स्टेडियम का एहसास अपने घरों में लेना चाहते हैं। ये कुछ कारक हैं जो बाजार को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं और लोग भी 55 और 65 इंच के टीवी खरीद रहे हैं।’

उन्होंने 43 इंच से लेकर 97 इंच तक वाले आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टीवी की एक नई श्रृंखला पेश करते हुए कहा कि कंपनी अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो को भी मजबूत कर रही है। भंसाली ने कहा कि प्रीमियम श्रेणी के बल पर उद्योग बढ़ रहा है। देश के टीवी बाजार में एलजी की 27.1 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है।

भंसाली ने कहा, ‘फिलहाल, भारतीय बाजार का बड़ा हिस्सा 32 इंच टीवी का है। मगर वह बाजार अब नहीं बढ़ रहा है क्योंकि ग्राहक तेजी से 43 इंच या उससे अधिक बड़ी स्क्रीन के टीवी खरीदना चाह रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि 55 इंच वाली टीवी की श्रेणी कंपनी के लिए बाजार का एक बड़ा हिस्सा बनती जा रही है और उसमें 30 से 35 फीसदी की वृद्धि हो रही है। 65 इंच श्रेणी की वृद्धि ज्यादा तेज है। 75 इंच श्रेणी में तीन गुना वृद्धि का अनुमान लगाना भी कम होगा।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement