facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LG का आंध्र प्रदेश में 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नया संयंत्र बनेगा रोजगार का प्रमुख केंद्र

Advertisement

आंध्र प्रदेश सरकार ने एलजीईआईएल को इस नए संयंत्र के लिए श्री सिटी में 247 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है।

Last Updated- May 08, 2025 | 11:55 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने आंध्र प्रदेश की श्रीसिटी में आधुनिक संयंत्र की स्थापना पर 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। शिक्षा, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश ने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक हांग जू जियोन और अन्य हस्तियों की मौजूदगी में इस संयंत्र की आधारशिला रखी। 

आंध्र प्रदेश सरकार ने एलजीईआईएल को इस नए संयंत्र के लिए श्री सिटी में 247 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। संयंत्र से परोक्ष और अपरोक्ष रूप से करीब 1,900 नौकरियां पैदा होने का अनुमान है। नए संयंत्र का साइट क्षेत्र 10 लाख वर्ग मीटर और कुल फ्लोर एरिया 220,000 वर्ग मीटर होने का अनुमान है। संयंत्र में एलजीईआईएल चार वर्षों के दौरान करीब 5,001 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 

गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया कि इस संयंत्र से क्षेत्र में सहायक इकाइयों के भी जुड़ने की संभावना है, जिससे आंध्र प्रदेश में घरेलू इस्तेमाल से जुड़े सामान के विनिर्माण के लिए एक मजबूत तंत्र बनेगा।  

लोकेश ने कहा कि प्रत्येक रोजगार सृजन और नवाचार आंध्र प्रदेश को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस में बदलने का आधआर तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ विनिर्माण इकाई की शुरुआत नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के भविष्य का आधार तैयार करने का प्रयास भी है।’ पूरी तरह परिचालन में आने के बाद इस संयंत्र की सालाना उत्पादन क्षमता 800,000 रेफ्रिजरेटर, 850,000 वाशिंग मशीन, 15 लाख एयर कंडीशनर और 20 लाख एयर कंडीशनर कम्प्रेसर की होगी। 

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement