facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इन 6 लुढ़क चुके शेयरों पर LIC ने लगाया दांव, जानिए क्या है बीमा कंपनी का प्लान!

Advertisement

शेयर बाजार में यह आम धारणा है कि जब कोई संस्थागत निवेशक या फंड हाउस किसी कंपनी में अपना स्टैक बढ़ाता है तो भविष्य में बेहतर रिटर्न पाने की उम्मीद रखता है।

Last Updated- November 15, 2023 | 11:39 AM IST
LIC
Representative Image

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) घरेलू शेयर बाजार में एक बड़ा संस्थागत निवेशक है। LIC के पास कई दिग्गज कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी है। प्राइम इन्फोबेस डेटा के अनुसार, LIC के पास करीब 274 कंपनियों में 1 फीसदी से ज्यादा इक्विटी हिस्सेदारी है। हाल ही में बीमा कंपनी ने बुरी तरह से गिरे इन 6 कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाया है।

शेयर बाजार में यह आम धारणा है कि जब कोई संस्थागत निवेशक या फंड हाउस किसी कंपनी में अपना स्टैक बढ़ाता है तो भविष्य में बेहतर रिटर्न पाने की उम्मीद रखता है। ऐसे में खुदरा निवेशक भी इन शेयरों पर दांव लगाते हैं।

सितंबर में समाप्त तिमाही में QoQ आधार पर LIC ने इन 6 कंपनियों में अपना स्टैक बढ़ाया है। ऐसे में इन कंपनियों के शेयरों में तेजी आने की संभावना है।

Tata Chemical Share

टाटा केमिकल में LIC ने 2.25 फीसदी स्टैक बढ़ाया है। 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में टाटा केमिकल में बीमा कंपनी की कुल 9.39 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है। खबर लिखे जाने के समय टाटा केमिकल के शेयर का मौजूदा भाव 954.55 रुपये है।

Also read: Pension funds से नहीं निकालें जरूरत से ज्यादा रकम

HDFC Bank Share

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC में 1.02 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाई है। सितंबर तिमाही में HDFC बैंक में LIC की कुल हिस्सेदारी 4.33 फीसदी हो गई है। खबर लिखे जाने के समय HDFC बैंक के शेयर का मौजूदा भाव 1,507.15 रुपये है।

Deepak Nitrate Share

केमिकल सेक्टर की कंपनी दीपक नाइट्रेट में भी LIC ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। LIC की हिस्सेदारी 28 सितंबर से लगभग साढ़े नौ महीने में 5.02 फीसदी से बढ़कर 7.08 फीसदी हो गई। खबर लिखे जाने के समय दीपक नाइट्रेट के शेयर का भाव 2,130 रुपये है।

Gujarat Gas Share

गुजरात गैस में LIC ने 1.99 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाई है। 30 जून को समाप्त तिमाही में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की कंपनी में LIC का कुल स्टैक 5.17 फीसदी हो गया है। गुजरात गैस के शेयर में पिछले 6 महीनों में 13 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। खबर लिखे जाने के समय गुजरात गैस के शेयर का मौजूदा भाव 421.90 रुपये है।

Also read: बिजली की मांग बढ़ने से राज्यों का कोयले पर जोर

Concor Share

कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में LIC ने 1.15 फीसदी स्टैक बढ़ाया है। कंपनी में अब LIC की कुल हिस्सेदारी 5.09 फीसदी हो गई है। खबर लिखे जाने के समय कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर का मौजूदा भाव 750.80 रुपये है।

MGL Share

महानगर गैस लिमिटेड में LIC ने 1.16 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाई है। सितंबर तिमाही में MGL में LIC की कुल हिस्सेदारी 9.48 फीसदी हो गई है। खबर लिखे जाने के समय MGL के शेयर का मौजूदा भाव 1,047.40 रुपये है।

(डिस्क्लेमर: खबर में दी गई जानकारी सिर्फ सूचना के लिए है। चूंकि शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड निवेश सलाहकार से परामर्श जरूर लें)

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement