facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC के चेयरमैन मंगलम रामासुब्रम्यम कुमार का कार्यकाल समाप्त, सिद्धार्थ मोहंती संभालेंगे अंतरिम कमान

Advertisement
Last Updated- March 14, 2023 | 3:09 PM IST
LIC new Chairman, Siddharth Mohanty

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के चेयरमैन मंगलम रामासुब्रम्यम कुमार का कार्यकाल समाप्त हो गया है। 13 मार्च को मंगलम रामासुब्रम्यम कुमार का कार्यकाल खत्म हुआ। उनकी जगह अब सिद्धार्थ मोहंती को LIC का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है।

मोहंती 14 मार्च से तीन माह के लिए एलआईसी के चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभालेंगे। सिद्धार्थ मोहंती अब तक एलआईसी के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। फरवरी 2021 में एलआई के प्रबंध निदेशक के रुप में मोहंती को नियुक्त किया गया था। सिद्धार्थ मोहंती 30 जून को रिटायर होने वाले हैं।

दो बार बढ़ाया गया कुमार का कार्यकाल
कंपनी के चेयरमैन मंगलम रामासुब्रमण्यम कुमार को मार्च 2019 में LIC का चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। चेयरमैन बनने के बाद एम आर कुमार का कार्यकाल जुलाई 2021 को खत्म हो रहा था, जिसे 6 महीने तक बढ़ाकर मार्च 2022 तक कर दिया गया था। इसके बाद मार्च 2022 में उनके कार्यकाल को एक साल तक और बढ़ाकर मार्च 2023 तक कर दिया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान ही एलआईसी की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी।

LIC हाउसिंग के MD रहे हैं सिद्धार्थ मोहंती

सिद्धार्थ मोहंती इससे पहले LIC हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक MD और CEO के तौर पर काम कर रहे थे। उनको 1 फरवरी 2021 को LIC के MD के रूप में नियुक्त किया गया था।

Advertisement
First Published - March 14, 2023 | 3:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement