facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC dividends: LIC के शेयर ले रखे हैं तो तुरंत कर लें ये काम, वरना कट जाएंगे आपको मिलने वाले पैसे

Advertisement

LIC ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 6 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Last Updated- July 09, 2024 | 3:48 PM IST
LIC- एलआईसी

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने शेयरधारकों को अपने PAN को अपडेट करने की सलाह दी है। 5 जुलाई 2024 के LIC विज्ञापन के अनुसार, “सदस्य ध्यान दें कि कॉर्पोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 27 मई 2024 को आयोजित मीटिंग में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 6 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड 22 अगस्त, 2024 को होने वाली तीसरी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही दिया जाएगा।”

LIC डिविडेंड के लिए कौन पात्र है?

LIC के शेयर रखने वाले सभी सदस्य डिविडेंड पाने के लिए पात्र हैं, चाहे उनके शेयर कागजी हों या डिजिटल। डिविडेंड घोषित होने के 30 दिनों के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा।

आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार, LIC को सदस्यों को दिए जाने वाले डिविडेंड पर सोर्स पर टैक्स कटौती करनी होती है। इसलिए, LIC सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे आयकर अधिनियम के अनुसार अपना पता, पैन और अन्य विवरणों को पूरा करें और/या अपडेट करें।

LIC ने यह भी कहा है कि “जिन सदस्यों ने अपने बैंक खाते का विवरण अपडेट नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 शाम 5:00 बजे (IST) तक अपने संबंधित डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स (DP) के पास अपना बैंक नंबर अपडेट करा लें ताकि सीधे उनके बैंक खाते में डिविडेंड प्राप्त हो सके।”

अगर आपके बैंक खाते का विवरण LIC के पास नहीं है, तो वे किसी और तरीके से आपको डिविडेंड का भुगतान करेंगे।

ध्यान दें, उनकी वेबसाइट यह भी कहती है कि “आयकर अधिनियम की धारा 139AA के अनुसार, जिस किसी व्यक्ति को पैन आवंटित किया गया है और जो आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए पात्र है, उन्हें पैन को आधार से लिंक करना जरूरी होगा। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो आवंटित पैन को अमान्य/निष्क्रिय (invalid/ inoperative) माना जाएगा और उस व्यक्ति को अधिनियम के तहत सभी परिणाम भुगतने होंगे और निर्धारित दर से ज्यादा दरों पर टैक्स काटा जाएगा।”

Advertisement
First Published - July 9, 2024 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement