facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group को लेकर LIC ने जताया भरोसा, अदाणी के कारोबार को लेकर बीमा कंपनी निश्चिंत

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 9:12 AM IST

देश में अदाणी ग्रुप को लेकर चल रही उठा-पटक के बीच, भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC की तरफ से बड़ा बयान आया है। LIC के चेयरपर्सन की ओर से हाल ही में अदाणी के कारोबारी उद्देश्यों को लेकर Adani Group की तरफ भरोसा जताया है।
एलआईसी के चेयरपर्सन एमआर कुमार ने रविवार को एक मीडिया कंपनी को दिए इंटरव्यू में ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट से मुलाकात के बाद अब ग्रुप के साथ अपने बिजनेस प्रोस्पेक्ट्स कोलेकर अधिक कॉम्फिडेंट हैं।

बीते महीने कुमार ने कहा था कि एलआईसी के अधिकारी अदाणी ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। यह मुलाकात अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप की दिक्कतों पर स्पष्टीकरण को लेकर होनी थी।

इस रिपोर्ट के चलते अदाणी ग्रुप के शेयर अर्श से फर्श पर आ गए जिसके चलते एलआईसी अदाणी ग्रुप में निवेश को लेकर न सिर्फ निवेशकों बल्कि पॉलिटिकल लीडर्स के निशाने पर भी आ गया।

Adani को लेकर LIC ने क्या कहा?

हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद एलआईसी के सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने सीएनबीसी-टीवी18 से कहा था कि एलआईसी अदाणी के शेयरों को लेकर पॉजिटिव है। इसमें सभी निवेश कंपनी के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (SOPs) के अनुरुप ही हैं।
एलआईसी के सीईओ के मुताबिक ‘एलआईसी बहुत बड़ी प्लेयर है और उन्हें नहीं लगता कि इससे एलआईसी के टोटल निवेश पर कोई असर पड़ेगा। सिद्धार्थ के मुताबिक एलआईसी सिर्फ एक ही नहीं बल्कि सभी शेयरों में निवेश को लेकर पॉजिटिव है।’
उन्होंने यह भी कहा कि एलआईसी जिस भी कंपनी में निवेश करती है, उससे लगातार संपर्क करती रहती है।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement