facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC हाउसिंग को ऋण बहीखाते में वृद्धि की आस

Advertisement

LIC Housing Finance: अफॉर्डेबल हाउसिंग लोन पोर्टफोलियो का योगदान दो साल में 25% तक पहुंच सकता है।

Last Updated- February 05, 2024 | 11:10 PM IST
LIC share

LIC हाउसिंग फाइनैंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी त्रिभुवन अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 के दौरान ऋण बुक में 15 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की जा सकती है। वहीं कंपनी के कुल ऋणों में अफॉर्डेबल हाउसिंग लोन पोर्टफोलियो का योगदान दो साल में मौजूदा 10 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत पर पहुंच सकता है।

वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में ऋण वितरण का आंकड़ा 15,184 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि के 16,100 करोड़ रुपये के मुकाबले 5 प्रतिशत कम है। कंपनी द्वारा वित्त वर्ष के दौरान किए गए तकनीकी उन्नयन और संगठनात्मक बदलाव की वजह से यह नरमी दर्ज की गई।

अधिकारी ने कहा, ‘लेकिन ये चुनौतियां अब दूर हो गई हैं। मेरा मानना है कि चौथी तिमाही के दौरान ऋण बुक में अच्छी वृद्धि दिखेगी। वित्त वर्ष 2025 LIC हाउसिंग फाइनैंस के लिए शानदार वर्ष होगा।’

कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 142 प्रतिशत बढ़कर 1,162.88 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की दिसंबर तिमाही में 480.30 करोड़ रुपये था। कंपनी की शुद्ध ब्याज आय 2,097 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2023 की तीसरी के 1,598 करोड़ रुपये के मुकाबले 31 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement