facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC Q3 results: नेट प्रॉफिट 49 फीसदी बढ़ा,  बीमा कंपनी ने कमाए 2 लाख करोड़ रुपये 

Advertisement

LIC की शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 1,17,017 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,11,788 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- February 08, 2024 | 7:21 PM IST
LIC share

LIC Q3 results: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (LIC) ने गुरुवार यानी 8 फरवरी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (FY24Q3) के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है। 

31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में सरकारी बीमा कंपनी का नेट प्रॉफिट 49 फीसदी बढ़कर 9,444 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,334 करोड़ रुपये रहा था। 

LIC ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में उसकी शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 1,17,017 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,11,788 करोड़ रुपये थी। 

LIC की कुल आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 2,12,447 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,96,891 करोड़ रुपये रही थी।

LIC हर शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड देगी

PSU बीमा कंपनी के बोर्ड ने शेयर होल्डर्स के लिए 10 रुपए के फेस वैल्यु के आधार पर 40 फीसदी यानी प्रति शेयर 4 रुपए का डिविडेंड जारी किया है। अगले 30 दिनों में डिविडेंड का भुगतान हो सकता है।

LIC के शेयरों में तेजी

BSE पर कंपनी के शेयर 5.86 फीसदी की तेजी के साथ 1106.25 रुपए पर बंद हुआ। बता दें कि LIC का शेयर सोमवार (5 फरवरी) को इंट्रा-डे ट्रेड में 9 फीसदी की तेजी के साथ पहली बार 1,000 के लेवल को पार कर गया था। इसी दिन मार्केट कैप के लिहाज से SBI को पीछे छोड़ते हुए LIC देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) बन गया था।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 7:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement