facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लिशियस के राजस्व में 16 प्रतिशत का इजाफा, 45 प्रतिशत कम हुआ घाटा

Advertisement

वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में लिशियस ने 42 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 530 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जबकि पिछले वर्ष की पहली छमाही में यह 374 करोड़ रुपये था

Last Updated- October 19, 2025 | 9:39 PM IST

मांस और सीफूड की ऑनलाइन खुदरा विक्रेता लिशियस ने दो अंकों की वृद्धि दर्ज की है और कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 25 में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 795 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 685 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने अपनी लागत संरचना को भी कड़ा करना जारी रखा, जिससे घाटे में खासी कमी आई। नियामकीय दस्तावेजों के अनुसार एबिटा घाटा वित्त वर्ष 25 में 45 प्रतिशत कम होकर 163 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 24 के 296 करोड़ रुपये से और बेहतर है।

चालू वित्त वर्ष में वृद्धि की तेज रफ्तार पर चलते हुए वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में लिशियस ने 42 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 530 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जबकि पिछले वर्ष की पहली छमाही में यह 374 करोड़ रुपये था।

कंपनी अब 20 शहरों में हर महीने 12 लाख ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है और इसका ऑनलाइन कारोबार कुल बिक्री में 85 प्रतिशत से अधिक का योगदान दे रहा है।

लिशियस की यह वृद्धि कंपनी के ओमनीचैनल परिचालन मॉडल की ओर बदलाव के शुरुआती प्रभाव को दर्शाती है। यह इसके ऑनलाइन वितरण नेटवर्क को तेजी से बढ़ते खुदरा क्षेत्र के साथ जोड़ता है।

Advertisement
First Published - October 19, 2025 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement