facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लाइफलॉन्ग अ​धिग्रहण : इससे डेट वेंचर फर्म स्ट्राइड वेंचर्स को मिलेगी कुछ राहत

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 8:43 PM IST
GoMechanic

सिकोया और टाइगर ग्लोबल द्वारा समर्थित कार सर्विसिंग स्टार्टअप गोमैकेनिक बिजनेस का लाइफलॉन्ग ग्रुप ने सर्विजी के तहत बहुलांश शेयरधारक के रूप में अ​धिग्रहण किया है।

गोमैकेनिक के संस्थापकों द्वारा वित्तीय अनियमितताओं को स्वीकार करने और निवेशकों द्वारा दिवाला प्रक्रिया शुरू करने के दो महीने बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

हालांकि इस अधिग्रहण की वित्तीय जानकारी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह निश्चित रूप से डेट वेंचर फर्म स्ट्राइड वेंचर्स को कुछ राहत प्रदान करेगा, जिसने इस स्टार्टअप में 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया था।

लाइफलॉन्ग ग्रुप के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि गोमैकेनिक कारोबार का अधिग्रहण वाहन उद्योग में लाइफलॉन्ग ग्रुप की विशेषज्ञता के साथ तालमेल करने के हमारे रणनीतिक नजरिये के अनुरूप है। हम गोमैकेनिक की कारोबारी यात्रा को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं तथा भारतीय वाहन सेवा और मरम्मत उद्योग में बदलाव लाना जारी रखेंगे।

लाइफलॉन्ग ग्रुप वर्ष 1985 में स्थापित भारतीय कंपनी है तथा वाहन सेवा और मरम्मत उद्योग में अपने परिचालन का विस्तार करने पर विचार कर रही है।

लाइफलॉन्ग ग्रुप के एक बयान में कहा गया है कि समझौते में शामिल नियमों एवं शर्तों के अनुसार गोमैकेनिक बिजनेस के अधिग्रहण के लिए इस प्रक्रिया में लाइफलॉन्ग ग्रुप के नेतृत्व वाला सर्विजी कंसोर्टियम सबसे मजबूत बोली के रूप में उभरा है।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 8:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement