facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तीन-चार वर्षों में 50 नए स्टोर खोलेगी ‘लाइफस्टाल’

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 7:50 PM IST
Department store chain Lifestyle plans to open 50 stores in next 3-4 years

अभी तक मेट्रो व टियर-1 बाजारों पर ध्यान केंद्रित करने वाली डिपार्टमेंटल स्टोर चेन ‘लाइफस्टाइल’ (Lifestyle) अब अपने स्टोर का विस्तार टियर-2 शहरों में करना चाह रही है। पहला स्टोर 1999 में खोलने के बाद कंपनी अब तक 100 आउटलेट खोल चुकी है और अब उसका इरादा अगले 3-4 वर्षों में 50 स्टोर खोलने का है।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी (CEO) देवरंजन अय्यर ने कहा, हमने पटियाला जैसे टियर-2 बाजारों में प्रायोगिक तौर पर कुछ स्टोर खोले और यह मॉडल हमारे लिए कारगर रहा है। इससे हमें भरोसा हुआ है कि विस्तार के जरिये टियर-2 बाजारों में वृद्धि के मौके हैं।

अय्यर ने कहा, हमारे स्टोर का आकार टियर1 व टियर-2 मोटे तौर पर 40 से 45 हजार वर्गफुट का होता है, लेकिन रिटेलर अब प्रायोगिक तौर पर 25 से 30 हजार वर्गफुट में छोटे स्टोर खोल रहे हैं।

साथ ही लाइफस्टाल का वित्त वर्ष 23 में राजस्व एक साल पहले के मुकाबले 55 से 60 फीसदी बढ़ा। अय्यर ने कहा, वित्त वर्ष 20 की तुलना में उसरा राजस्व 18 से 20 फीसदी बढ़ा है।

लाइफस्टाल इंटरनैशनल में चार ब्रांड – लाइफस्टाइल (Lifestyle), होम सेंटर(Home Centre) , ईजी बाय (Easy Buy) और मैक्स (Max) शामिल हैं।

कैपिटालाइन के मुताबिक, लाइफस्टाइल इंटरनैशनल का राजस्व वित्त वर्ष 22 में 7,806 करोड़ रुपये और कर पश्चात लाभ (PAT) 269 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement