facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ola, Uber की तरह राइड पर निकल रही फिनटेक कंपनी, Paytm ऑटोरिक्शा सर्विस की ऐसे कर सकेंगे बुकिंग

Advertisement

Paytm की योजना अब भारत के कुछ शहरों में ऑटोरिक्शा सर्विस प्रदान करने की है। बुकिंग के लिए पेटीएम सरकारी प्लेटफॉर्म ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) का सहारा ले सकती है।

Last Updated- May 09, 2024 | 4:28 PM IST
Paytm breaks ties with Payments Bank, takes steps to reduce dependency, Paytm breaks ties with Payments Bank, takes steps to reduce dependency

Paytm Taxi Service: भारत में ऐसा पहली बार ही हो रहा होगा जब कोई फिनटेक कंपनी टैक्सी सर्विस देने के लिए भी मार्केट में उतरी रही हो। हाल ही में पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर चले RBI के एक्शन के बाद अब पेटीएम भी एक्शन मोड में आ गई है और अपने पंख पसारना शुरू कर रही है। पेटीएम की योजना अब भारत के कुछ शहरों में ऑटोरिक्शा सर्विस प्रदान करने की है। बुकिंग के लिए यह सरकारी प्लेटफॉर्म ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) का सहारा ले सकती है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिनटेक कंपनी की योजना सबसे पहले यह सर्विस दिल्ली, चेन्नई औऱ बेंगलूरु जैसे शहरों में शुरू कपने की है। कंपनी का यह फीचर अभी टेस्टिंग मोड में है औऱ कुछ ही यूजर्स के लिए विजिबल किया गया है।।

कब शुरू होगी पेटीएम की टैक्सी और कैब सर्विस

मनीकंट्रोल ने मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया कि पेटीएम सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और एंटिग्रेशन पर काम कर रही है। अभी तो यह ऑटोरिक्शा के लिए ही फील्ड में उतर रही है लेकिन जल्द ही उबर (Uber) और ओला (Ola) जैसे कैब एग्रीगेटर्स को भी चुनौती दे सकती है। ऐसे में यह निश्चित नहीं हो पाया है कि किस तारीख को या किस महीने में पेटीएम अपनी यह ऑटो सर्विस लेकर आ रही है और आगे कैब सुविधा प्रदान करने के पीछे कंपनी की क्या योजना है।

पेटीएम ऐप पर ONDC को PAI Platforms करती है ऑपरेट

गौरतलब है कि पेटीएम ऐप पर ONDC फीचर को एक सेपरेट फर्म पाई प्लेटफॉर्म्स (PAI Platforms) की तरफ से ऑपरेट किया जाता है। इसमें फिनटेक कंपनी पेटीएम की कोई हिस्सेदारी नहीं है। PAI Platforms पेटीएम के फाउंडर और चीफ विजय शेखर शर्मा की कंपनी है। पहले PAI Platforms का नाम पेमेंट ई-कॉमर्स (Payment E-commerce) था।

मनीकंट्रोल के अनुसार, फरवरी 2024 में कंपनी का नाम पाई प्लेटफॉर्म्स हुआ और इसने बेंगलूरु स्थित एक सेलर-साइड प्लेटफॉर्म बिट्सिला (Bitsila) का अधिग्रहण किया। बिटसिला रिटेल बिजनेस के लिए कंपनियों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऑफर करती है।

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement