facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections 2024: Rapido दे रहा है इन शहरों के वोटर्स को फ्री राइड सर्विस, बस करना होगा ये काम

Advertisement

चीफ इलेक्ट्रॉरल ऑफिसर के कार्यालय के सहयोग से, Rapido का लक्ष्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

Last Updated- May 07, 2024 | 12:30 PM IST
Rapido
Representative Image

Lok Sabha Elections 2024: देश में आम चुनाव का मौसम है। आज यानी 7 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है। इस बीच, बाइक, टैक्सी और ऑटो सर्विस देने वाली कंपनी रैपिडो (Rapido) ने एक खास घोषणा की है।

कंपनी ने तेलंगाना के 4 शहरों में वोट देने वालों के लिए फ्री में सर्विस देने का ऑफर जारी किया है।

आइए, जानते है क्या कहा कंपनी ने?

रैपिडो ने सोमवार (6 मई) को 13 मई को मतदान के दिन हैदराबाद, करीमनगर, खम्मम और वारंगल में मतदाताओं को मुफ्त में बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब की सर्विस देने की घोषणा की।

चीफ इलेक्ट्रॉरल ऑफिसर के कार्यालय के सहयोग से, रैपिडो का लक्ष्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री (एलबी) स्टेडियम में सोमवार (6 मई) को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें कंपनी के सीईओ विकास राज ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: Service Voters: सर्विस मतदाताओं की संख्या बढ़ी

ऐसे मिलेगी फ्री में सर्विस-

वोटिंग वाले दिन वोटर्स रैपिडो की ऐप के जरिए अपनी राइड फ्री में बुक कर पोलिंग बूथ तक जा सकेंगे। इस सेवा का फायदा उठाने के लिए वोटर्स को VOTENOW कोड का इस्तेमाल करना होगा।

17 सीट पर होगी वोटिंग

तेलंगाना में 13 मई को 17 सीट पर वोटिंग होगी। इस दिन वोटर्स को रैपिडो की ओर से फ्री राइड- कैब, बाइक टैक्सी और ऑटोरिक्शा की सर्विस मिलेगी। कंपनी ने जानकारी दी कि रैपिडो नेशनलवाइड कैंपन के तहत वोटिंग के दिन 100 से ज्यादा शहरों में 10 लाख कैपटन्स को तैनात करने का लक्ष्य रखा है।

इसके अलावा, कंपनी के को-फाउंडर पवन गुंटुपल्ली ने जानकारी दी कि इस सुविधा से हैदराबाद, करीमनगर, खम्मन और वारंगल में दिव्यांग लोगों के लिए वोट डालना भी आसान हो जाएगा।

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 12:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement