facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लवलोकल करेगी 30 मिनट में डिलिवरी, मुंबई से आगे विस्तार की तैयारी

Advertisement

फिलहाल यह प्लेटफॉर्म 2 विकल्प मुहैया कराता है –इंस्टैंट ऑर्डर (2 घंटे में डिलिवरी) और शिड्यूल्ड डिलिवरी। इसकी योजना एक्सप्रेस डिलिवरी को और जोड़ने की है

Last Updated- October 17, 2025 | 11:29 PM IST
Delivery

हाइपरलोकल क्विक कॉमर्स (क्यूकॉम) प्लेटफॉर्म लवलोकल 30 मिनट की डिलिवरी सेवा शुरू करने की तैयारी में है क्योंकि वह अपनी क्यूकॉम क्षमता को बढ़ाने और अपना मुख्य आधार मुंबई से आगे विस्तार करने की योजना बना रहा है। यह कदम कंपनी द्वारा देश के बढ़ते इंस्टेंट डिलिवरी बाजार में प्रतिस्पर्धा करने और अपने हाइपरलोकल रिटेलर नेटवर्क को मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाता है।

ताजा खाद्य पदार्थों की श्रेणी पर केंद्रित लवलोकल स्थानीय खुदरा विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच एक सेतु का काम करता है। फिलहाल, यह दो विकल्प मुहैया कराता है –इंस्टैंट ऑर्डर (दो घंटे की डिलिवरी के साथ) और ​शिड्यूल्ड डिलिवरी। इसकी योजना एक्सप्रेस डिलिवरी को एक और विकल्प के रूप में जोड़ने की है।

प्लेटफॉर्म की संस्थापक एवं मुख्य कार्या​धिकारी आकांक्षा हजारी ने कहा, ‘तिमाही के अंत तक हमारे पास एक्सप्रेस डिलिवरी का विकल्प होगा। विस्तार की बात करें तो हमारा ध्यान मुंबई के 100 प्रतिशत हिस्से को कवर करने पर है और फिर अपने ब्रांड का विस्तार करके मुंबई में एक जाना-माना नाम बनना है। अगले साल, हम नए शहरों में सेवा शुरू करना चाहते हैं और पुणे को अपना अगला शहर मानेंगे क्योंकि यह भी मुंबई से सटा हुआ है।’

मुंबई में, इस प्लेटफॉर्म ने अब तक 650 खुदरा विक्रेताओं को अपने साथ जोड़ा है और अगले 18 महीनों में लगभग 1,000 खुदरा विक्रेताओं तक पहुंचने की योजना है।

Advertisement
First Published - October 17, 2025 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement