facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG सिलेंडर हो गई पुरानी बात, इंडियन ऑयल घर-घर सप्लाई करेगी CNG-PNG कनेक्शन

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 6:40 PM IST
Indian Oil

सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी इंडियन ऑयल अब गैस सप्लाई का पूरा सिस्टम बदल रही है। अब इसने ‘इंडेन’ घरेलू सिलेंडर की जगह CNG-PNG कनेक्शन देना शुरू कर दिया है। अभी तक आप इंडेन का सिलेंडर रसोई गैस सिलेंडर के तौर पर खरीदते रहे हैं लेकिन इंडियन ऑयल ने लोगों के घरों तक CNG और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन देना शुरू कर दिया है। कनेक्शन लेने के बाद आपको LPG सिलेंडर खरीदने की जरूरत नहीं होगी और यह घरेलू सिलेंडर से करीब 30 फीसदी सस्ता भी होगा।

सुरक्षित और सस्ती है पाइपलाइन

इंडियन ऑयल के डायरेक्टर (पाइपलाइन) एस. नानावड़े ने कहा कि LPG के मुकाबले CNG और PNG का यूज करना घरों के लिए काफी सुरक्षित है क्योंकि ये गैसें हवा से भी हल्की होती है, ऐसे में अगर गैस लीक भी होती है तो यह तुरंत हवा में घुल जाती है और लोगों को कोई नुकसान नहीं होता।

नानावड़े ने भी बताया कि ये दोनों गैसें LPG के मुकाबले करीब 30 फीसदी सस्ती पड़ेंगी।

तमिलनाडु में लगाई गई Indian Oil की CNG टेस्टिंग यूनिट

इंडियन ऑयल ने बताया कि कंपनी ने तमिलनाडु में एयरवायो टेक्नोलॉजीस (AIRVIO Technologies) के साथ मिलकर एक प्लांट लगाया है। इस प्लांट में CNG के सिलेंडर की टेस्टिंग यूनिट लगाई गई है।

कहां-कहां पहुंचेगा कनेक्शन

बता दें कि इंडेन का लक्ष्य करीब 1.5 करोड़ घरों तक कनेक्शन पहुंचाना है। सिर्फ कोयम्बटूर में ही इसने 9 लाख कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने कहा कि यह जम्मू और कश्मीर के इलाकों को छोड़कर पूरे भारत में LPG- CNG कनेक्शन पहुंचाएगी। जम्मू और कश्मीर के इलाकों में न पहुंचाने के पीछे कंपनी ने कारण बताया कि ये पहाड़ी इलाके हैं और यहां पाइपलाइन बिछाना मुश्किल होता है। कंपनी ने आगे बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो मांग बढ़ने पर सप्लाई भी बढ़ाई जा सकती है।

सरकार चाहती है दोगुना से भी ज्यादा की बिक्री

केंद्र सरकार ने गैस की बिक्री बढ़ाने पर लगातार जोर दे रही है। अभी गैस बिक्री की देश की फ्यूल बॉस्केट में केवल 6.5 फीसदी हिस्सेदारी है। भारत सरकार का योजना है कि 2030 तक यह हिस्सेदारी बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी जाए। वहीं, सरकार का यह भी लक्ष्य है कि देश की 98 फीसदी आबादी को CNG और PNG गैस मुहैया करा दी जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका उपयोग कर सकें।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement