facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG Price: 171.50 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, जानिए अपने शहर में नए दाम

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 12:32 PM IST
LPG Cylinder price

LPG cylinder price: सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। एक मई को कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी गिरावट आई है। देश की राजधानी समेत पटना, कानपुर, मुंबई, चेन्नई और अन्य शहरों में दाम में बदलाव आया है।

दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 2028 की बजाय 1856.50 रुपये का मिलेगा। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत घटकर 1960.50 रुपये हो गई है, जो पहले 2132.00 रुपये थी। मुंबई में एलपीजी सिलेंडर अब 1808 रुपये का मिलेगा। पहली मुंबई में इसका प्राइस 1980 रुपये था। चेन्नई में भी अब इसकी कीमत पिछले महीने के 2192 रुपये से कम होकर 2021 रुपये हो गई है।

पेट्रोलियम और ऑयल मार्किटिंग कंपनियों ने इस साल एक मार्च को कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट और डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की थी।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में पिछली बार पिछले साल 1 सितंबर को 91.50 रुपये की कमी की गई थी। एक अगस्त 2022 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 36 रुपये की कटौती की गई थी। इससे पहले, 6 जुलाई को 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर की दरों में 8.5 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की गई थी।

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 10:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement