facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mirage और Jaguar होंगे रिटायर, अब L&T-BEL बनाएंगे सुपरपावर फाइटर जेट

Advertisement

मिराज और जैगुआर होंगे रिटायर, L&T-BEL बनाएंगे भारत का सुपरपावर फाइटर जेट

Last Updated- September 24, 2025 | 2:32 PM IST
US Air Force's F-35 fighter aircraft will be seen for the first time in Aero India

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ रणनीतिक साझेदारी की है ताकि भारतीय वायुसेना के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम को समर्थन दिया जा सके। एलएंडटी ने शेयर बाजार को जानकारी दी कि दोनों कंपनियों का यह ग्रुप सरकार की एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा जारी ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ नोटिस में हिस्सा लेगा और आने वाले हफ्तों में अपना जवाब जमा करेगा। कंपनी ने बताया कि यह साझेदारी दोनों कंपनियों के डिफेंस एयरोस्पेस और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स के अनुभव को जोड़कर भारत के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने में मदद करेगी।

क्या बोले एलएंडटी के चेयरमैन

एलएंडटी के चेयरमैन और एमडी एस. एन. सुब्रमण्यम ने कहा, “बीईएल के साथ हमारा यह सहयोग भारत की रक्षा क्षमताओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारी संयुक्त ताकत राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी और रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता बढ़ाएगी।”

हाल के सालों में सरकार घरेलू रक्षा उत्पादन पर जोर दे रही है। अगले 10 सालों तक हर साल करीब 25 से 30 अरब डॉलर (2 से 2.5 लाख करोड़ रुपये) का पूंजीगत खर्च रक्षा क्षेत्र पर करने की योजना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही कह चुके हैं कि निजी कंपनियों की हिस्सेदारी कुल रक्षा उत्पादन में कम से कम 50% होनी चाहिए और सरकार इस दिशा में उनका पूरा साथ देगी।

AMCA प्रोजेक्ट क्या है?

एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) भारतीय वायुसेना का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसका मकसद पुराने हो चुके मिराज-2000 और जैगुआर विमान को बदलना है। वायुसेना का लक्ष्य 2030 के दशक में 125 से 140 ऐसे लड़ाकू विमान तैयार करने का है।

क्या बोले बीईएल के चेयरमैन

बीईएल के चेयरमैन और एमडी मनोज जैन ने कहा, “AMCA प्रोजेक्ट भारत की बढ़ती रक्षा तकनीकी क्षमताओं का प्रतीक है। एलएंडटी के इंजीनियरिंग और सिस्टम इंटीग्रेशन अनुभव और बीईएल की डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स विशेषज्ञता मिलकर वायुसेना को विश्वस्तरीय समाधान देंगे, जो दशकों तक काम आएगा।” इस साझेदारी के बीच L&T के शेयर बुधवार को 3703.55 की ऊंचाई तक पहुंच गए। दोपहर 12.23 बजे कंपनी का शेयर पिछले दिन से 0.99% ऊपर 3694.45 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, BEL के शेयर 1.56% नीचे 398.10 पर ट्रेड कर रहे थे।

Advertisement
First Published - September 24, 2025 | 1:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement