facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एलऐंडटी को अदाणी पावर से 15,000 करोड़ रुपये का ठेका

Advertisement

लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) को 6,400 मेगावॉट की संयुक्त क्षमता वाली आठ ताप विद्युत इकाइयां लगाने के लिए अदाणी पावर से एक बड़ा ठेका मिला है।

Last Updated- August 11, 2025 | 10:17 PM IST
Adani Power stock

लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) को 6,400 मेगावॉट की संयुक्त क्षमता वाली आठ ताप विद्युत इकाइयां लगाने के लिए अदाणी पावर से एक बड़ा ठेका मिला है। कंपनी ने कहा है कि प्रत्येक संयंत्र की क्षमता 800 मेगावॉट होगी। एलऐंडटी ने ऑर्डर की वैल्यू के बारे में जानकारी नहीं दी है। लेकिन उसके क्लासीफिकेशन के अनुसार ये ऑर्डर 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के हैं।

ऑर्डर एलऐंडटी एनर्जी – कार्बनलाइट सॉल्युशंस (एलटीईसीएलएस) द्वारा पूरा किया जाएगा जो कंपनी का आधुनिक ऊर्जा और कम-कार्बन प्रौद्योगिकियों के लिए विशेष बिजनेस वर्टिकल है। इस वर्टिकल में बॉयलर-टर्बाइन-जनरेटर (बीटीजी) पैकेजों के साथ-साथ सहायक उपकरण और संबंधित यांत्रिक, विद्युत और नियंत्रण एवं उपकरण (सीएंडआई) प्रणालियों का संपूर्ण डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, आपूर्ति और कमीशनिंग शामिल है।

एलऐंडटी के उप-प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष सुब्रमण्यन सरमा ने कहा, ‘आज के गतिशील ऊर्जा परिदृश्य में (जिसमें भारत में विश्वसनीय और किफायती बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है) अदाणी समूह से यह ऑर्डर देश के महत्त्वपूर्ण ऊर्जा बुनियादी ढांचे के निर्माण में अग्रणी भागीदार के रूप में हमारी भूमिका को और पुष्ट करता है।’   बीएस

Advertisement
First Published - August 11, 2025 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement