facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L&T Finance Holdings को मिली नाम बदलने की मंजूरी, क्या है कंपनी का प्लान

Advertisement

एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि 28 मार्च से अब कंपनी का नाम L&T Finance Holdings Ltd. से बदलकर L&T Finance Ltd. हो जाएगा।

Last Updated- March 29, 2024 | 7:43 PM IST
L&T Finance group's emphasis on retail sector, target of 25% CAGR in 3-4 years

भारत की गैर बैंकिंग सेक्टर की फाइनैंस कंपनी (NBFC) एल एंड टी फाइनैंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings) को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) की तरफ से नाम बदलने की मंजूरी मिल गई है। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि 28 मार्च से अब कंपनी का नाम L&T Finance Holdings Ltd. से बदलकर एल एंड टी फाइनैंस लिमिटेड (L&T Finance Ltd.) हो जाएगा।

L&T Finance के प्रबंध निदेशक (MD) और CEO सुदीप्त रॉय ने अपने बयान में कहा कि मर्जर के बाद, 4 दिसंबर, 2023 से प्रभावी, रीब्रांडिंग पहल सिंप्लीफाइड ‘सिंगल लेंडिंग एंटिटी’ को बनाने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें सभी कर्ज देने वाले व्यवसायों को एक ऑपरेटिंग NBFC के तहत रखा जाएगा।

रॉय ने कहा, ‘हमारे लिए, नाम परिवर्तन सीधे तौर पर हमारे ग्राहकों को वैल्यू प्रदान करने और लगातार ग्रोथ को बढ़ाने पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने का प्रतीक है।’

दिसंबर में हुआ था तीन कंपनियों का मर्जर

गौरतलब है कि L&T Finance Holdings Ltd ने 4 दिसंबर, 2023 को ऐलान किया कि उसने अपनी तीन सब्सिडियरी कंपनियों L&T Finance Limited (LTF), &T Infra Credit Limited (LTICL) और L&T Mutual Fund Trustee Limited का मर्जर पूरा कर लिया है। कंपनी ने कहा था कि मर्जर से वह सिंगल लेंडिंग एंटिटी बनेगी।

L&T Finance के कंपनी सेक्रेटरी और चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर अपूर्व राठौड़ ने कहा कि मर्जर के बाद रेगुलेटरी जरूरतों का पालन करने के लिए, L&T Finance, and L&T Infra Credit के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भारतीय रिजर्व बैंक (rbi) को सौंप दिए गए और नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई।

बता दें कि हाल ही में L&T Finance Holdings Ltd को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की तरफ से 1.01 लाख करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिली है। कंपनी यह रकम नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर के जरिये जुटाएगी।

L&T Finance Holdings Ltd के शेयरों में गिरावट

वित्त वर्ष 24 के अंतिम कारोबारी दिन यानी 28 मार्च को BSE पर L&T Finance Holdings Ltd के शेयरों में 0.44 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके शेयर 158.15 रुपये के साथ लाल निशान पर बंद हुए थे।

(with input from PTI)

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 7:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement