facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LT Foods Q2 Results: दूसरी तिमाही का मुनाफा 4.2 प्रतिशत घटकर 150.6 करोड़ रुपये पर

Advertisement

एलटी फूड्स की कुल आमदनी (अन्य आय मिलाकर) सितंबर तिमाही में 7.14 प्रतिशत बढ़कर 2,134.04 करोड़ रुपये हो गई है।

Last Updated- October 25, 2024 | 6:56 AM IST
LT Foods
Representative Image

एलटी फूड्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 4.22 प्रतिशत घटकर 150.61 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 157.26 करोड़ रुपये रहा था।

एलटी फूड्स लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 6.57 प्रतिशत बढ़कर 2,107.78 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,977.78 करोड़ रुपये थी। एलटी फूड्स का कुल खर्च सितंबर तिमाही में 8.4 प्रतिशत बढ़कर 1,942.91 करोड़ रुपये रहा है।

एलटी फूड्स लिमिटेड चावल के दावत और रॉयल ब्रांड की मूल कंपनी है। एलटी फूड्स की कुल आमदनी (अन्य आय मिलाकर) सितंबर तिमाही में 7.14 प्रतिशत बढ़कर 2,134.04 करोड़ रुपये हो गई है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अश्विनी अरोड़ा ने कहा कि बाहरी माहौल में व्यवधान, विशेष रूप से लाल सागर संकट के बावजूद, एलटी फूड्स मजबूत रही और इस तिमाही में निरंतर वृद्धि दर्ज की।

Advertisement
First Published - October 25, 2024 | 6:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement