facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L&T Q2 Results: सितंबर तिमाही का मुनाफा पांच प्रतिशत बढ़कर 3,395 करोड़ रुपये पर

Advertisement

समीक्षाधीन अवधि के दौरान, कंपनी की एकीकृत आय एक साल पहले की समान अवधि के 52,157.02 करोड़ रुपये से बढ़कर 62,655.85 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- October 30, 2024 | 6:48 PM IST
Larsen and Toubro

L&T Q2 Results: बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा पांच प्रतिशत बढ़कर 3,395 करोड़ रुपये हो गया।

आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। एलएंडटी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 3,223 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान, कंपनी की एकीकृत आय एक साल पहले की समान अवधि के 52,157.02 करोड़ रुपये से बढ़कर 62,655.85 करोड़ रुपये हो गई। सितंबर तिमाही में कंपनी का खर्च एक साल पहले के 47,165.95 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 57,100.76 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमण्यन ने कहा, ‘‘हमने वैश्विक वृहद आर्थिक अस्थिरता के बावजूद मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का परियोजना और विनिर्माण कारोबार लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हमारे पास पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक की ऑर्डर बुक है जो इंजीनियरिंग, निर्माण, विनिर्माण और परियोजना प्रबंधन के क्षेत्रों में हमारी सिद्ध क्षमता का प्रमाण है।’’

Advertisement
First Published - October 30, 2024 | 6:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement