facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L&T Q3 results: लार्सन एंड टुब्रो का मुनाफा 24 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 6:31 PM IST
मार्जिन गाइडेंस में कटौती से L&T का शेयर 6 प्रतिशत टूटा, 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, L&T Share Price: L&T shares fell 6 percent due to cut in margin guidance, reached 2 month low

इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में 24.2 फीसदी बढ़कर 2,552.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2,054.74 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। L&T की एकीकृत परिचालन आय भी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान 17 फीसदी बढ़कर 46,389.72 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल समान तिमाही में यह 39,562.92 करोड़ रुपये रही थी।

यह भी पढ़ें: Windfall Tax में हुई कटौती, तेल कंपनियों को होगा फायदा

कंपनी ने कहा, ‘L&T ने समाप्त दिसंबर तिमाही में 46,390 करोड़ रुपये का एकीकृत आय कमाई है। विनिर्माण परियोजना खंड में बेहतर निष्पादन और सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा संबद्ध सेवाओं (आईटी एंड टीएस) में निरंतर अच्छी वृद्धि से उसका लाभ बढ़ा है।’

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 6:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement