facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L&T Q4 Results: मुनाफा 3% गिरा, लेकिन ऑर्डर बुक ₹7.40 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर!

Advertisement

एलऐंडटी का चौथी तिमाही का लाभ 3% घटकर ₹5,325 करोड़ रहा, हालांकि ₹7.40 लाख करोड़ की मजबूत ऑर्डर बुक और ₹38 लाभांश ने निवेशकों को उत्साहित किया है

Last Updated- May 06, 2026 | 1:34 AM IST
L&T
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) का समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 3 प्रतिशत घटकर 5,325.60 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के प्रबंधन ने नतीजों के बाद बताया कि इस तिमाही में मुनाफे में गिरावट की वजह पिछले साल दर्ज किया गया असाधारण लाभ था, जबकि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का इस पर सीमित असर ही देखने को मिला।

कंपनी का परिचालन से राजस्व चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 82,762.16 करोड़ रुपये हो गया। इस तिमाही के दौरान कंपनी ने 89,772 करोड़ रुपये का समेकित ऑर्डर प्रवाह दर्ज किया, जिसमें कमर्शियल और रेजिडेंशियल बिल्डिंग, सड़कें और रनवे, शहरी परिवहन, ट्रांसमिशन और वितरण और हाइड्रोकार्बन ऑनशोर बिजनेस सहित विभिन्न क्षेत्रों से मिले ऑर्डर शामिल थे। 31 मार्च, 2026 तक समूह की कुल ऑर्डर बुक 7.40 लाख करोड़ रुपये थी, जो पिछले साल के मुकाबले 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कुल ऑर्डर बुक में अंतरराष्ट्रीय ऑर्डरों का हिस्सा 52 प्रतिशत था। निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 38 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

वित्त वर्ष 2026 के लिए, एलऐंडटी ने अपने समेकित शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़कर 16,084 करोड़ रुपये हो गया। पूरे साल के लिए परिचालन से होने वाला राजस्व 12 प्रतिशत बढ़कर 2.85 लाख करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को 4.35 लाख करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले, जो 31 मार्च को समाप्त हुए वर्ष के लिए सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की वृद्धि है। 

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रह्मण्यन ने बताया कि इस साल के दौरान एलऐंडटी ने नाभा पावर और एलऐंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी। यह कदम कंपनी की उस रणनीति के अनुरूप है जिसके तहत वह कंसेशन पोर्टफोलियो से बाहर निकलना चाहती है। उम्मीद है कि ये सौदे 30 जून तक पूरे हो जाएंगे।

कोर इन्फ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट को 31 मार्च को समाप्त तिमाही के दौरान 43,477 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले, जो पिछले साल के मुकाबले 26 फीसदी ज्यादा है। इस तिमाही में कुल ऑर्डर में इंटरनैशनल ऑर्डरों का हिस्सा 67 फीसदी रहा। 31 मार्च तक इस सेगमेंट की ऑर्डर बुक 4.22 लाख करोड़ रुपये की थी, जिसमें इंटरनैशनल ऑर्डरों का योगदान 48 फीसदी था।

एनर्जी प्रोजेक्ट्स सेगमेंट को वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के दौरान 21,296 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह उच्च आधार रही। इस तिमाही के कुल ऑर्डर में इंटरनैशनल ऑर्डरों का हिस्सा 80 फीसदी रहा। हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट ने भी चौथी तिमाही के दौरान ऑर्डर में 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई जिसकी मुख्य वजह लक्षित ऑर्डरों का टल जाना था।

आईटी और टेक्नोलॉजी सर्विसेज़ सेगमेंट ने इस तिमाही के दौरान 14,078 करोड़ रुपये का कस्टमर राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी ज्यादा है।

फाइनैंशियल सर्विसेज़ सेगमेंट ने इस तिमाही के दौरान परिचालन से से होने वाली आय में पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 4,669 करोड़ रुपये रही। एलऐंडटी ने कहा कि वैश्विक माहौल अभी भी चुनौतीपूर्ण है, जिसकी मुख्य वजहें भू-राजनीतिक मामले हैं, जिनके चलते व्यापार की स्थितियां बाधित हुई हैं।

एमक्योर फार्मा का मुनाफा 28%उछला

पुणे की एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने मंगलवार को घोषणा की कि मौजूदा वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 28.9 प्रतिशत बढ़कर 243.4 करोड़ रुपये हो गया। इस तिमाही में परिचालन राजस्व भी 16.7 प्रतिशत बढ़कर 2,469.7 करोड़ रुपये हो गया।

मुनाफे में बढ़ोतरी का श्रेय अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत प्रदर्शन और कंपनी के घरेलू पोर्टफोलियो से नई पेशकशों में आई तेजी को दिया गया। ये नतीजे शेयर बाजार के खुले रहने के दौरान घोषित किए गए। एमक्योर का शेयर 5.2 प्रतिशत गिरकर बीएसई पर 1691.4 रुपये पर बंद हुआ।

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी सतीश मेहता ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, खासकर यूरोप और कनाडा में, जेनेरिक बाजार की प्रकृति को देखते हुए वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा नई दवाओं की पेशकश से आता है। दूसरी ओर, उभरते बाजारों में मुख्य कारोबार और नए उत्पादों की पेशकश, दोनों से संतुलित योगदान देखने को मिला है।’ बीएस

मैरिको का शुद्ध लाभ 18.26 प्रतिशत बढ़ा

दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनी मैरिको लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ  वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 18.26 प्रतिशत बढ़कर 408 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कंपनी का  मुनाफा 345 करोड़ रुपये रहा था।

मैरिको लिमिटेड ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 3,333 करोड़ रुपये रही जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,730 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि 5 मई 2026 को हुई निदेशक मंडल की बैठक में एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर चार रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की गई है। यह कंपनी की आगामी 38वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

Advertisement
First Published - May 6, 2026 | 1:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement