facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L&T Tech Q3FY26 results: मुनाफा 6% घटकर ₹302 करोड़ पर आया, नए लेबर कोड से बढ़ी लागत

Advertisement

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू 10.19 फीसदी बढ़कर 2,923.5 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,653 करोड़ रुपये थी

Last Updated- January 15, 2026 | 8:36 PM IST
L&T Tech

L&T Tech Q3FY26 results: लार्सन एंड टुब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की तिसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6.14 फीसदी घटकर 302.6 करोड़ रुपये रहा। यह नए श्रम संहिता को लागू करने से जुड़े 35.4 करोड़ रुपये के प्रावधान की वजह से हुआ। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में कंपनी ने 322.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

ऑपरेशन से रेवेन्यू 10.19% बढ़ा

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू 10.19 फीसदी बढ़कर 2,923.5 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,653 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर, मुनाफा और रेवेन्यू में क्रमशः 7.9 फीसदी और 1.8 फीसदी की गिरावट आई।

Also Read: Flipkart डील पर टाइगर ग्लोबल को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कैपिटल गेन टैक्स छूट से किया इनकार

नए श्रम संहिता से बढ़ी लागत

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ग्रुप ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के मुनाफा और हानि के एकीकृत विवरण में अपवादस्वरूप सामग्री के तौर पर 35.4 करोड़ रुपये के अनुमानित प्रभाव का आकलन कर उसका प्रावधान किया है।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा नए श्रम संहिता से जुड़े नियमों की अधिसूचना और नए श्रम संहिता के दूसरे पहलुओं पर सरकार से कोई और स्पष्टीकरण मिलने पर, ग्रुप बाद की अवधि में अतिरिक्त प्रभाव, अगर कोई हो, का आकलन और लेखा-जोखा करेगी।’’

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 15, 2026 | 8:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement