facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L&T Technology Services को मिला 10 करोड़ डॉलर का सौदा, महाराष्ट्र का साइबर सिक्योरिटी पर जोर

Advertisement

इसमें डीप फेक डिटेक्शन, मोबाइल मैलवेयर फोरेंसिक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जांच, नेटवर्क फोरेंसिक वगैरह शामिल हैं।

Last Updated- March 15, 2024 | 10:34 PM IST
L&T Technology Services को मिला 10 करोड़ डॉलर का सौदा, महाराष्ट्र का साइबर सिक्योरिटी पर जोर, L&T Technology Services gets a deal worth 100 million dollars, Maharashtra's emphasis on cyber security

लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) की इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी सेवा शाखा एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (एलटीटीएस) ने महाराष्ट्र सरकार के साइबर विभाग से करीब 10 करोड़ डॉलर (करीब 830 करोड़ रुपये) का ठेका मिला है। यह देश में ‘अपनी तरह का पहला’ ऐसा कार्यक्रम है।

कंपनी ने बयान में कहा ‘यह पहल एक छतरी के नीचे समाहित प्रमुख साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक समाधानों के जरिये सुरक्षित, डिजिटल रूप से जुड़े स्मार्ट और सुरक्षित शहरों को विकसित करने के लिए एलटीटीएस की प्रतिबद्धता का विस्तार करती है।’ महाराष्ट्र सरकार की इस पहल में फोरेंसिक साझेदार के रूप में केपीएमजी एश्योरेंस ऐंड कंसल्टिंग सर्विसेज के साथ मिलकर एलटीटीएस खतरों के विरुद्ध सार्वजनिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए उन्नत साइबर सुरक्षा समाधान प्रदान करेगी।

एलटीटीएस के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक अमित चड्ढा ने कहा कि अपनी तरह का यह पहला सौदा हमारे लिए किसी कारोबारी उपलब्धि से कहीं अधिक है। यह सौदा हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए अपनी पेशकशों को बढ़ाने के वास्ते एलटीटीएस की खातिर प्लेटफॉर्म तैयार करेगा।

इस कार्यक्रम में एक परिष्कृत साइबर सुरक्षा प्रणाली को डिजाइन करना तथा ‘साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध रोकथाम केंद्र’ स्थापित करना शामिल है, जिसे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल फोरेंसिक टूल का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में उत्कृष्टता केंद्र के साथ मिलकर डिजिटल खतरा विश्लेषण केंद्र भी शामिल है, जो फोरेंसिक टीम को नवीनतम डिजिटल फोरेंसिक टूल से लैस करेगा। इसमें डीप फेक डिटेक्शन, मोबाइल मैलवेयर फोरेंसिक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जांच, नेटवर्क फोरेंसिक वगैरह शामिल हैं।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement