facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L&T करेगी इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद पर विचार

Advertisement

L&T का निदेशक मंडल जून 2023 को समाप्त हुई तिमाही के लिए कंपनी के वित्तीय परिणामों पर विचार करने और मंजूरी देने के लिए मंगलवार को बैठक करने वाला है।

Last Updated- July 20, 2023 | 11:20 PM IST
L&T

इंजीनियरिंग समूह लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) ने गुरुवार को कहा कि वह 25 जुलाई को अपने निदेशक मंडल की आगामी बैठक में वित्त वर्ष 24 के लिए विशेष लाभांश के साथ-साथ इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद पर विचार करेगा।

L&T का निदेशक मंडल जून 2023 को समाप्त हुई तिमाही के लिए कंपनी के वित्तीय परिणामों पर विचार करने और मंजूरी देने के लिए मंगलवार को बैठक करने वाला है। ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब L&T शेयर की पुनर्खरीद पर विचार करेगी।

अगस्त 2018 में L&T के निदेशक मंडल ने कंपनी के 80 साल के इतिहास में अपनी पहली पुनर्खरीद को मंजूरी दी थी। हालांकि बाद में बाजार नियामक ने इसके पुनर्खरीद के उपरांत ऋण-इक्विटी अनुपात के संबंध में अनुपालन मसलों का हवाला देते हुए प्रस्ताव खारिज कर दिया था।

Also read: Foxconn इंड​स्ट्रियल इंटरनेट बना रही योजना, तमिलनाडु में संयंत्र लगाने की तैयारी

वित्त वर्ष में समेकित स्तर पर L&T का सकल ऋण इक्विटी अनुपात 1.14:1 था। वित्त वर्ष 19 में, जब L&T ने पुनर्खरी का पहला प्रयास किया था, तब समेकित स्तर पर सकल ऋण इक्विटी अनुपात 1.81:1 था।

नवीनतम प्रस्तावित पुनर्खरीद के आकार और प्रस्ताव मूल्य के संबंध में विस्तृत जानकारी अगले सप्ताह की बैठक से मिलने के लिए इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement