facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LTIMindtree का शेयर 10.5 प्रतिशत गिरा, 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट

Advertisement

कमजोर राजस्व दर्ज किए जाने और आगामी अनुमानों से निराशा पैदा होने के बाद इस शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Last Updated- January 18, 2024 | 11:40 PM IST
LTIMindtree shares fell 10.5 percent, biggest fall in 4 years, एलटीआई माइंडट्री का शेयर 10.5 प्रतिशत गिरा, 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट

एलटीआई माइंडट्री (एलटीआईएम) का शेयर गुरुवार को 10.5 प्रतिशत गिर गया, जो चार साल में उसकी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। भारतीय आईटी सेवा प्रदाता द्वारा तीसरी तिमाही में अनुमान के मुकाबले कमजोर राजस्व दर्ज किए जाने और आगामी अनुमानों से निराशा पैदा होने के बाद इस शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

करीब एक साल से आईटी कंपनियों को ग्राहकों की घटती संख्या, खासकर अमेरिका और यूरोप में ऑर्डरों में विलंब या अनुबंध रद्द होने से चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। फिर भी प्रमुख आईटी कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अनुमान से बेहतर राजस्व वृद्धि दर्ज की और बेहद महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने आगामी मांग परिवेश प्रभावित नहीं होने का संकेत दिया है। लेकिन एलटीआई माइंडट्री के मामले में ऐसा नहीं है।

निर्मल बांग इंस्टीट्यूशनल इ​क्विटीज के विश्लेषक गिरीश पई ने ‘ओवर प्रोमिसिंग ऐंड अंडरडिलिवरिंग’ नाम से अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘एलटीआई माइंडट्री के लिए मांग संबं​धित परिवेश उससे ज्यादा सतर्क नजर आ रहा है, जितना कि हमने उसके प्रतिस्प​र्धियों से सुना है। इस कंपनी के बारे में ‘ग्रीन शूट’ यानी सकारात्मक बदलाव की कोई बात नहीं की गई है जैसा कि उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के मामले में देखा जा रहा है।’

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement