facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LTM की बड़ी छलांग: यूरोप की मेडिकल टेक कंपनी के साथ हुआ 10 करोड़ डॉलर का मेगा सौदा

Advertisement

इस समझौते के तहत एलटीएम कंपनी के हियरिंग इंस्ट्रूमेंट ब्रांडों और उसके प्राइवेट लेबल को विकसित करेगी और उनमें मदद करेगी

Last Updated- February 23, 2026 | 9:56 PM IST
LTM IT services
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मझोले स्तर की आईटी सेवा कंपनी एलटीएम को यूरोप की मेडिकल प्रौद्योगिकी कंपनी से 10 करोड़ डॉलर का ठेका मिला है। इसके तहत वह उसके प्रमुख उत्पादों में उत्पादन विकास और सहायता प्रदान करेगी। एलटीएम ने यह जानकारी दी है।

सात साल के इस सौदे में एलटीएम अपने क्रॉस-इंडस्ट्री डिजिटल बदलाव और नवाचार प्लैटफॉर्म आईनेक्स्ट का लाभ उठाएगी, जिसे उद्यमों को असल दुनिया और डिजिटल दुनिया के मेल का प्रबंधन करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस समझौते के तहत एलटीएम कंपनी के हियरिंग इंस्ट्रूमेंट ब्रांडों और उसके प्राइवेट लेबल को विकसित करेगी और उनमें मदद करेगी। इनमें वियरेबल डिवाइस, हियरिंग केयर पेशेवरों द्वारा हियरिंग एड को व्यवस्थित करने के लिए उपयोग की जाने वाली फिटिंग ऐप्लीकेशन और डिवाइस के नियंत्रण के लिए मोबाइल ऐप्लीकेशन भी शामिल है।

एलटीएम ने हाल ही में अपना नाम बदला है, जो पहले एलटीआई माइंडट्री था। एलटीएम अनिश्चित व्यापक आर्थिक माहौल में राजस्व को बढ़ाने के लिए बड़े सौदों पर भरोसा कर रही है। ये मुख्य रूप से लागत घटाने और दक्षता सुधारने वाले हैं क्योंकि ग्राहक अपने खर्च कम करने पर जोर दे रहे हैं।

मुख्य कार्याधिकारी वेणु लांबू के मार्गदर्शन में कंपनी इस तरह के सौदे तेजी से हासिल कर रही है। उसने भारत सरकार के साथ दो सौदे किए हैं -एक केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के साथ और दूसरा पैन नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए।

इसके अलावा, कंपनी ने इस वित्त वर्ष में एक अमेरिकी रसायन कंपनी के साथ 10 करोड़ डॉलर का सौदा, एक एग्रीबिजनेस फर्म के साथ 45 करोड़ डॉलर और एक मीडिया एवं एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ 58 करोड़ डॉलर का सौदा किया है।

उन्होंने पिछले महीने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था कि अगले वित्त वर्ष में कंपनी को मजबूत ऑर्डर प्रवाह हासिल होने की उम्मीद है, जो नवीनीकरण और प्योर प्ले आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) का मिश्रण है। इससे इसे बेहतर वृद्धि में मदद मिलेगी।  

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement