facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एलएंडटी और कैनेडियन इंवेस्टमेंट बोर्ड ने एलएंडटी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में अपनी हिस्सेदारी 2,723 करोड़ रुपये में बेची

Advertisement
Last Updated- December 17, 2022 | 8:01 PM IST
मार्जिन गाइडेंस में कटौती से L&T का शेयर 6 प्रतिशत टूटा, 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, L&T Share Price: L&T shares fell 6 percent due to cut in margin guidance, reached 2 month low

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने शनिवार को कहा कि उसने कैनेडियन पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) के साथ एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (IDPL) में अपनी हिस्सेदारी 2,723.40 करोड़ रुपये में बेच दी है। यह सौदा 6,000 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर हुआ है।

एलएंडटी IDPL दरअसल एलएंडटी और CPPIB के बीच 51:49 का संयुक्त उद्यम है। CPPIB ने 2014 में इस संयुक्त उद्यम में निवेश किया था। एलएंडटी ने कहा कि लेन-देन के बाद दोनों कंपनी में निवेशक नहीं रहेंगे।

वहीं, वैकल्पिक निवेश कोष का प्रबंधन करने वाली एडलवाइस अल्टरनेटिव्स ने एक बयान में कहा कि इस अधिग्रहण सौदे को उसके प्रबंधन वाले एक कोष द्वारा निष्पादित किया जा रहा है। इसमें एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर की परिचालन टीम को बनाए रखने का भी प्रावधान है।

एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के पोर्टफोलियो में 4,900 लेन किलोमीटर और 960 सर्किट किलोमीटर में फैली आठ सड़कें और एक बिजली पारेषण संपत्ति शामिल है।

बता दें, नवंबर में बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में एलऐंडटी के कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी आर शंकर रमन ने संकेत दिया था कि कंपनी दिसंबर के अंत तक अपनी बुनियादी ढांचागत संपत्तियों के विनिवेश की घोषणा कर सकती है।

रमन ने कहा था, “सड़क संपत्ति संबंधी चर्चा काफी आगे बढ़ चुकी है।। सब ठीक चल रहा है, हमें दिसंबर तिमाही के अंत तक विनिवेश सौदे पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। यह बहुत सारे नियामकों की मंजूरी के अधीन होगा और इसे पूरा होने में दो से तीन महीने लग सकते है।”

Advertisement
First Published - December 17, 2022 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement