facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ल्यूपिन ने यूरोप में विस्तार के लिए विसुफार्मा बीवी का 19 करोड़ यूरो में अधिग्रहण किया

Advertisement

विसुफार्मा बीवी वै​श्विक हेल्थकेयर स्पेशलिस्ट निवेशक जीएचओ कैपिटल पार्टनर्स एलएलपी की एक ऐसी पोर्टफोलियो कंपनी है जो आंखों की देखभाल से जुड़ी हुई है

Last Updated- September 29, 2025 | 11:19 PM IST
Lupin

दवा निर्माता ल्यूपिन ने सोमवार को घोषणा की कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नैनोमी बीवी ने एम्सटर्डम की विसुफार्मा बीवी को 19 करोड़ यूरो में खरीदने के लिए समझौता किया है।

विसुफार्मा बीवी वै​श्विक हेल्थकेयर स्पेशलिस्ट निवेशक जीएचओ कैपिटल पार्टनर्स एलएलपी की एक ऐसी पोर्टफोलियो कंपनी है जो आंखों की देखभाल से जुड़ी हुई है। उसका व्यावसायिक नेटवर्क प्रमुख यूरोपीय देशों, जैसे इटली, ब्रिटेन, स्पेन, जर्मनी और फ्रांस में फैला हुआ है।

कंपनी ने एक्सचेंजों को भेजी जानकारी में कहा है, ‘विसुफार्मा का अ​धिग्रहण ल्यूपिन की यूरोप में अपने व्यवसाय और उपस्थिति बढ़ाने की रणनीति के अनुरूप है। इससे उसे नवीनतम नेत्र स्वास्थ्य उत्पादों का व्यापक पोर्टफोलियो और मजबूत व्यावसायिक बुनियादी ढांचे का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।’

ल्यूपिन की वै​श्विक स्पेशियलिटी फ्रैंचाइजी को और मजबूत बनाने के उद्देश्य के तहत विसुफार्मा को इससे जोड़ा जाएगा। इससे ड्राई आई, ग्लूकोमा, आइलिड हाइजीन, ब्लेफेराइटिस, रेटिना स्वास्थ्य और नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित विशेष न्यूट्राट्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में उत्पादों का संपूर्ण पोर्टफोलियो मिलेगा। इस सौदे पर टिप्पणी करते हुए ल्यूपिन की सीईओ विनीता गुप्ता ने कहा कि इस अधिग्रहण से उन मरीजों और समुदायों को बेहतर दवाएं उपलब्ध कराने के कंपनी के संकल्प को और मजबूत बनाएगा, जिनकी हम सेवा करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘इससे न केवल तुरंत लाभ होगा बल्कि यूरोप में हमारी मौजूदगी भी बढ़ेगी और नेत्र रोग विशेषज्ञता के क्षेत्र में हमारी पहचान और मजबूत होगी। ’कुछ शर्तों के तहत यह सौदा 2025 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि वह बैलेंस शीट में मौजूद कैश से इस अधिग्रहण को मदद करेगी।

अधिग्रहण से ल्यूपिन की ग्रोथ और मार्जिन प्रोफाइल को फायदा होने की उम्मीद है। यह सौदा जर्मनी में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के लिए राष्ट्रीय प्राधिकरणों की मंजूरी और स्पेन में एक अधिसूचना के अधीन होगा। सोमवार को बीएसई पर ल्यूपिन का शेयर करीब 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,938 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement