facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

M2P Fintech ने जुटाए 850 करोड़ रुपये

Advertisement

M2P Fintech ने सीरीज डी फंडिंग में 850 करोड़ रुपये जुटाए, कंपनी का मूल्यांकन 6,550 करोड़ रुपये से अधिक हुआ

Last Updated- September 24, 2024 | 11:32 PM IST
AI in Fintech

बैंकिंग बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी एम2पी फिनटेक ने सीरीज डी वाले दौर के तहत प्राथमिक और द्वितीयक पूंजी दोनों के जरिये आज 850 करोड़ रुपये जुटाए। रकम जुटाने के इस दौर की अगुआई हीलिऑस इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स ने की और इससे कंपनी का मूल्यांकन 6,550 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। फ्लरिश वेंचर्स समेत मौजूदा निवेशकों ने इस दौर में भाग लिया। कंपनी ने कहा कि जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल भारत में परिचालन मजबूत करने और खास तौर पर अफ्रीका में अपनी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी बढ़ाने में किया जाएगा।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘अफ्रीका अब कंपनी का अगला प्रमुख विकास क्षेत्र है जहां महाद्वीप के तेजी से विकसित हो रहे वित्तीय तंत्र के कारण व्यापक संभावनाएं हैं। स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल और मोबाइल आधारित वित्तीय सेवा उपलब्धता के बढ़ते महत्त्व से एम2पी इस अवसर का लाभ उठाने के मामले में बेहतर स्थिति में है।’ कंपनी आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ) क्षेत्र के चुनिंदा देशों में विस्तार पर विचार कर रही है। वह पश्चिम एशिया में मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।

एम2पी फिनटेक के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) मधुसूदनन आर ने कहा, ‘हम हीलिऑस के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं, जिसकी अफ्रीकी बाजार की गहरी समझ है। हमारी शक्तिशाली प्लेटफॉर्म क्षमताओं के साथ वह वित्तीय समावेशन और नवोन्मेष को बढ़ावा देने के हमारे मिशन को पूरा करने में हमें बेहतर स्थिति में पहुंचने में मददगार होगी।’

साल 2014 में स्थापित यह कंपनी एशिया प्रशांत, पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका तथा ओशिनिया क्षेत्रों में 30 से अधिक बाजारों में काम करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी पेशकश 200 से ज्यादा बैंकों, 300 उधारदाताओं और 800 से ज्यादा फिनटेक कंपनियों की सेवाओं को सक्षम बनाती है।

Advertisement
First Published - September 24, 2024 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement