facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

M3M ने नोएडा में 250 करोड़ रुपये में खरीदी तीन एकड़ भूमि

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 12:39 PM IST

रियल्टी कंपनी एम3एम इंडिया ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में 250 करोड़ रुपये में तीन एकड़ भूमि खरीदी है। यहां खुदरा क्षेत्र एवं स्टुडियो अपार्टमेंट वाली परियोजना विकसित करने के लिए वह अतिरिक्त 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

नोएडा के सेक्टर 72 में स्थित इस परियोजना के विकास में कंपनी कुल 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। एम3एम गुरुग्राम के संपत्ति बाजार में एक प्रमुख कंपनी है, इसने 2022 में नोएडा में प्रवेश किया और अब उसका इरादा उत्तर प्रदेश में तेजी से विस्तार करने का है।

एम3एम इंडिया ने कहा कि उसने यह तीन एकड़ भूमि नोएडा प्राधिकारों द्वारा की गई ई-नीलामी में खरीदी है। जमीन की वास्तविक कीमत 180 करोड़ रुपये है लेकिन पंजीयन शुल्क एवं पट्टा शुल्क मिलाकर दाम 250 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। यह परियोजना अगले 24 महीने में पूरी होगी और कंपनी को इससे 1,200 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है।

कंपनी ने उत्तर प्रदेश में 7,500 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 12:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement