facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Macrotech Developers 800 करोड़ रुपये से बेंगलुरु में दो आवासीय परियोजनाएं बनाएगी: एमडी

लोढ़ा ब्रांड के अंतर्गत कारोबार करने वाली मैक्रोटेक डेवलपर्स की मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे में अच्छी उपस्थिति है।

Last Updated- November 19, 2023 | 6:24 PM IST
macrotech developers
Representative Image

मैक्रोटेक डेवलपर्स बेंगलुरु में दो आवासीय परियोजनाओं के निर्माण के लिए लगभग 800 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक लोढ़ा ने कहा कि कंपनी ने यहां मजबूत मांग के बीच कारोबार विस्तार करने के लिए प्रवेश किया है।

लोढ़ा ब्रांड के अंतर्गत कारोबार करने वाली मैक्रोटेक डेवलपर्स की मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे में अच्छी उपस्थिति है। कंपनी ने पिछले साल जून में एक संयुक्त उपक्रम बनाकर बेंगलुरु में आवासीय परियोजना विकसित कर वहां उतरने की घोषणा की थी। बाद में उसने शहर में एक और आवासीय परियोजना की घोषणा की।

लोढ़ा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हम इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में दूसरी परियोजना शुरू करने का लक्ष्य बना रहे हैं। यह अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही तक खिसक सकता है।”

दोनों परियोजनाओं की निर्माण लागत के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह लगभग 800 करोड़ रुपये है। लोढ़ा ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं का बिक्री मूल्य लगभग 2,500 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। मैक्रोटेक डेवलपर्स 1.5-2.5 करोड़ रुपये के दायरे में अपार्टमेंट बेचेगी।

First Published - November 19, 2023 | 6:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट