facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैक्रोटेक डेवलपर्स की बिक्री बुकिंग दिसंबर तिमाही में 16 प्रतिशत बढ़कर 3,035 करोड़ रुपये हुई

Advertisement

कंपनी की चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (जनवरी-सितंबर) में कुल बिक्री बुकिंग पिछले पूरे वित्त वर्ष के 9,024 करोड़ रुपये के आंकड़े को पहले ही पार कर चुकी है।

Last Updated- January 06, 2023 | 3:58 PM IST
real-state

रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड की चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में बिक्री बुकिंग गिरवी दरों में वृद्धि के बावजूद आवास की बेहतर मांग से 16 प्रतिशत बढ़कर 3,035 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी ‘लोढ़ा’ ब्रांड के तहत संपत्तियां बेचती है। यह देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। मैक्रोटेक डेवलपर्स ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा, ”कंपनी की यह सर्वश्रेष्ठ बिक्री बुकिंग तिमाही रही। इस दौरान इसने सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,035 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग प्राप्त की।”

मैक्रोटेक डेवलपर्स की आलोच्य अवधि में बिक्री बुकिंग 62 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9,039 करोड़ रुपये हो गयी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 5,568 करोड़ रुपये था।

कंपनी की चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (जनवरी-सितंबर) में कुल बिक्री बुकिंग पिछले पूरे वित्त वर्ष के 9,024 करोड़ रुपये के आंकड़े को पहले ही पार कर चुकी है।

कंपनी ने कहा, ‘​​‘हम पूरे साल के 11,500 करोड़ रुपये के बिक्री लक्ष्य को पार करने की राह पर हैं।’’ बिक्री की तुलना में ग्राहकों से पूंजी संग्रह दिसंबर तिमाही में 26 प्रतिशत बढ़कर 2,682 करोड़ रुपये हो गया।

मैक्रोटेक डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अभिषेक लोढ़ा ने कहा, ”गिरवी दरों में बढ़ोतरी के बावजूद, हमने सभी क्षेत्रों के साथ-साथ विभिन्न शहरों (मुंबई और पुणे) में मजबूत मांग देखी है। यह हमारे विश्वास का प्रमाण है कि भारत में आवास की मांग लंबे समय के लिए है।”

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement