facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Magicpin ने एक साल में 1,000 से अधिक बड़े ब्रांड अपने साथ जोड़े

Advertisement

Magicpin ने जून 2024 को समाप्त 12 महीने की अवधि में फैशन, त्वरित खुदरा सेवा और ‘फाइन डाइन’ श्रेणी में नए ब्रांड जोड़े हैं।

Last Updated- July 12, 2024 | 2:48 PM IST
magicpin
Representative Image

ई-वाणिज्य कंपनी मैजिकपिन ने एक साल में 1,000 से अधिक बहुनगरीय और बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता ब्रांड को अपने साथ जोड़ा है। कंपनी बयान के अनुसार, मैजिकपिन को करीब 2,000 ब्रांड जोड़ने में चार साल का समय लगा, लेकिन केवल पिछले साल में उसने 1,000 से अधिक ब्रांड से हाथ मिलाया।

मैजिकपिन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं सह-संस्थापक अंशु शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमारे लिए पिछले 12 महीने अभूतपूर्व रहे हैं… ब्रांड तथा व्यापारियों के मामले में 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हमारे मंच पर 1000 से अधिक नए ब्रांड और 75,000 से अधिक स्थानीय व्यापारियों का स्वागत किया गया।’’

कंपनी ने जून 2024 को समाप्त 12 महीने की अवधि में फैशन, त्वरित खुदरा सेवा और ‘फाइन डाइन’ श्रेणी में नए ब्रांड जोड़े हैं।

नए ब्रांड में बर्गर किंग, डोमिनोज़, टैकोबेल, मैकडॉनल्ड्स, फासोस, सबवे, बेहरोज़ बिरयानी, मेघना बिरयानी, ट्रफल्स, चायोस, यूएस पोलो एसोसिएशन, लुई फिलिप, प्यूमा, वैन ह्यूसेन, ली कूपर आदि शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 2:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement