facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Magicpin App Crashes: भारी डिमांड के बीच क्रैश हो गया ऐप, 10 मिनट में बिक गए सारे टमाटर

Advertisement

Magicpin app पर बिक रहे 70 रुपये प्रति किलो टमाटर

Last Updated- August 01, 2023 | 3:48 PM IST
tomato price hike

टमाटर की भारी डिमांड के बीच हाइपरलोकल डिलिवरी प्लेटफॉर्म Magicpin का ऐप सोमवार को सुबह 9 बजे क्रैश हो गया। बहुत सारे यूजर एक साथ ऐप पर आ जाने से ऐसा हुआ, जिसकी वजह से कुछ समय तक लोग ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाए।

10 मिनट में खत्म हो गया टमाटर स्टॉक

पिछले हफ्ते फर्म ने भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ पार्टनरशिप करते हुए 70 रुपये किलो के रेट से टमाटर बेचना शुरू किए थे। भारी डिमांड के बीच Magicpin का टमाटर स्टॉक 10 मिनट में ही खत्म हो गया, जिसके चलते अन्य यूजर्स ऑर्डर ही नहीं कर पाए।

मैजिकपिन के सीईओ और सह-संस्थापक अंशू शर्मा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, “ट्रैफ़िक हाई होने से ने कुछ समय के लिए हमारे सिस्टम पर दबाव बढ़ गया, जिससे हमारा ऐप अस्थायी रूप से क्रैश हो गया।”

Also Read: 62 प्रतिशत कॉरपोरेट कर्मचारियों को मिला सैलरी में इंक्रीमेंट, छोटे शहर निकले आगे: रिपोर्ट

tomatoes@70 पहल को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

उन्होंने कहा, “हमने इस समस्या जल्द ही सुलझा ली। हालांकि, 10 मिनट में ही हमारे पास मौजूदा पूरा टमाटर का स्टॉक बिक गया। हमारे यूजर्स से ‘tomatoes@70 पहल’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और हम मांग को पूरा करने के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं,”

कंपनी की टेक्निकल टीम ने उसके बाद से समस्या को सुलझा दिया है और प्लेटफॉर्न अब फिर से पहले जैसा काम करने लगा है।

Also Read: Manufacturing PMI: लगातार दूसरे महीने देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आई नरमी, जुलाई में पहुंचा 57.7 पर

Magicpin ने बेचे 5,000 टमाटर

NCCF ने कुल 10,000 किलोग्राम टमाटर बेचे। इसमें से करीब 5,000 किलोग्राम पहुंचाने की जिम्मेदारी Magicpin की थी। इसके अतिरिक्त, मैजिकपिन ने ONDC (डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क) पर अन्य खरीदार ऐप्स के लिए पहल की सुविधा प्रदान की।

पहल के तहत, घर पर डिलीवरी के लिए प्रति यूजर्स हर सप्ताह 140 रुपये के रेट से 2 किलो टमाटर की अधिकतम खरीद लिमिट है। Magicpin ने कहा कि उसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और एक सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर में 90 से ज्यादा पिन कोड पर 2400 से ज्यादा ऑर्डर डिलिवर किए गए।

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement