facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Magicpin ने NCCF, ONDC के साथ साझेदारी की, कम कीमत पर बेचेंगे किराने का सामान

Advertisement

कंपनी ऑनलाइन ऑर्डर लेकर कम कीमत पर प्याज और दाल सहित किराने का सामान बेचेगी।

Last Updated- September 29, 2023 | 3:30 PM IST
magicpin

ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन (Magicpin) ने सहकारी संस्था एनसीसीएफ के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कंपनी ऑनलाइन ऑर्डर लेकर कम कीमत पर प्याज और दाल सहित किराने का सामान बेचेगी।

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि मैजिकपिन और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) ने इससे पहले उस समय 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेचने के लिए साझेदारी की थी, जब खुले बाजार में टमाटर की कीमतें 100 रुपये प्रति किलो से ऊपर थीं।

यह भी पढ़ें : L&T को अंडरग्राउंड रोड प्रोजेक्ट के लिए 7,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला

मैजिकपिन ने कहा, ”हम एनसीसीएफ के साथ अपनी साझेदारी जारी रखने और जरूरी वस्तुओं को आसानी से उपलब्ध कराकर समुदाय की सेवा करने के लिए ओएनडीसी (डिजिटल वाणिज्य के लिए खुला बाजार) का लाभ उठाने के लिए रोमांचित हैं।” उन्होंने कहा, ”हम ई-कॉमर्स प्रणाली सबको उपलब्ध कराने के लिए ओएनडीसी के मिशन के साथ हैं।”

इस नई व्यवस्था के तहत मैजिकपिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के 100 से अधिक पिन कोड क्षेत्रों में चना दाल 120 रुपये प्रति किलोग्राम और प्याज 50 रुपये प्रति दो किलो की दर से उपलब्ध कराएगी। यह सेवा शुरू में गुरुग्राम और दिल्ली के लोगों के लिये उपलब्ध होगी।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 3:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement