facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महिंद्रा और ऑन्टेरियो टीचर्स ने इनविट पेश किया

Advertisement

महिंद्रा समूह ने एक बयान में कहा कि इनविट ‘सस्टेनेबिलिटी एनर्जी इन्फ्रा ट्रस्ट’ (एसईआईटी) अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा इनविट है

Last Updated- January 15, 2024 | 11:28 PM IST
Mahindra and Mahindra

महिंद्रा समूह और वैश्विक संस्थागत निवेशक ऑन्टेरियो टीचर्स पेंशन प्लान बोर्ड ने भारत में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 1.54 गीगावॉट क्षमता की परिसंपत्तियों वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट (इनविट) को सह-प्रायोजित किया है।

महिंद्रा समूह ने एक बयान में कहा कि इनविट ‘सस्टेनेबिलिटी एनर्जी इन्फ्रा ट्रस्ट’ (एसईआईटी) अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा इनविट है और शुरुआती पेशकश के तौर पर इससे 1,365 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई गई। कई वैश्विक और भारतीय निवेशकों (एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक समेत) ने इस इनविट में निवेश किया है।

एसईआईटी ने सोमवार को एनएसई पर अपनी शुरुआत की। एसईआईटी की स्थापना भारत में बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए की गई है। एसईआईटी की यूनिट बिक्री के लिए पेशकश के जरिये महिंद्रा सस्टेन को 897.9 करोड़ रुपये उपलब्ध होने से उसे आगामी अक्षय ऊर्जा परिसंपत्तियों के विकास में मदद मिलेगी।

महिंद्रा सस्टेन और एसईआईटी ने अपनी विकास योजनाओं के तहत इनविट रेग्युलेशंस के अनुपालन में राइट ऑफ फर्स्ट ऑफर (आरओएफओ) समझौता किया है जिससे महिंद्रा सस्टेन द्वारा विकसित नवीकरणीय ऊर्जा संपत्तियों को एसईआईटी को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।

महिंद्रा ग्रुप और ऑन्टेरियो टीचर्स, दोनों ने महिंद्रा सस्टेन और एसईआईटी में 3,050 करोड़ और 3,550 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

महिंद्रा ग्रुप के समूह मुख्य कार्याधिकारी एवं प्रबंध निदेशक अनीष शाह ने कहा, ‘महिंद्रा सस्टेन ने अगले पांच साल में पांच गुना वृद्धि का लक्ष्य हासिल करने की योजना बनाई है और वह समूह तथा देश के हरित ऊर्जा लक्ष्यों, दोनों में अपना योगदान बरकरार रखेगी।’

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement