facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahindra Finance Q1FY24 results: नेट प्रॉफिट 58 प्रतिशत बढ़कर 353 करोड़ रुपये पर

Advertisement

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज Mahindra Group का हिस्सा और देश में मौजूद गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों में से एक है।

Last Updated- July 28, 2023 | 3:38 PM IST
M&M Finance के साथ हुई 150 करोड़ की धोखाधड़ी, कंपनी ने टाला Q4 रिजल्ट; शेयर 5 फीसदी लुढ़का, Fraud of Rs 150 crore with M&M Finance, company postponed Q4 results; The stock fell 5 percent

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसिस लिमिटेड (Mahindra Finance Q1 Results) का 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 58 प्रतिशत बढ़कर 352.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में 222.92 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट कमाया था। वहीं, जनवरी-मार्च तिमाही की तुलना में कंपनी का मुनाफ़ा 48.4 प्रतिशत घटा है। तब कंपनी ने 684.12 करोड़ रुपये कमाए थे।

कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी बढ़ा 

इसके अलावा की कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 3,125.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 2,498.55 करोड़ रुपये था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल की लोन बुक भी जून तिमाही में इससे पिछली तिमाही की तुलना में 4.8 प्रतिशत और सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 86,732 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। लोन वितरण में सुधार के साथ कंपनी की लोन बुक बेहतर हुई है।

नेट इंटरस्ट इनकम में भी इजाफा

इसके अलावा कंपनी की नेट इंटरस्ट इनकम भी जून तिमाही में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत बढ़कर 1,675 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पोर्टफोलियो मिश्रण में बदलाव और ब्याज लागत में वृद्धि से यह बढ़ा है। वहीं, कंपनी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन बीती तिमाही में 6.8 प्रतिशत रहा।

महिंद्रा फाइनेंस का शेयर लुढ़का

नतीजों की घोषणा के बीच महिंद्रा फाइनेंस का शेयर शुक्रवार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स पर लुढ़क गया। कंपनी का शेयर 3:08 बजे 4.01 फीसदी या 12.50 रुपये की गिरावट लेकर 299.45 पर कारोबार कर रहा था।

महिंद्रा फाइनेंस के बारे में

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (महिंद्रा फाइनेंस), महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा और देश में मौजूद बड़ी गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों में से एक है। कंपनी का कारोबार ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्र पर केंद्रित है तथा कंपनी के 93 लाख से अधिक कस्टमर्स हैं। कंपनी का एयूएम 11 अरब डॉलर से ज्यादा है।

साथ ही कंपनी एक अग्रणी वाहन और ट्रैक्टर फाइनेंसर है और SME को भी लोन और FD की सुविधा प्रदान करती है। कंपनी के 1,367 कार्यालय हैं और यह देश भर के 3,80,000 गांवों और 7,000 कस्बों में मौजूद है।

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement