facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahindra Holidays को 2024-25 में कमरों की बुकिंग 85% रहने की उम्मीद: CEO Manoj Bhat

Advertisement

Mahindra Holidays ने पहली तिमाही में अपने रिजॉर्ट्स में करीब 90 प्रतिशत की बुकिंग दर्ज की है, लेकिन दूसरी तिमाही कुछ नरम रहने की संभावना है।

Last Updated- July 28, 2024 | 10:59 AM IST
Mahindra Holiday
Representative Image

महिंद्रा होलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (एमएचआरआईएल) को चालू वित्त वर्ष में अपने सदस्यों की ओर से कमरों की बुकिंग 85 प्रतिशत के स्तर पर रहने की उम्मीद है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोज भट्ट ने कहा है कि कम अवधि की छुट्टियों की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच हम सतत बुकिंग की उम्मीद कर रहे हैं।

कंपनी ने पहली तिमाही में अपने रिजॉर्ट्स में करीब 90 प्रतिशत की बुकिंग दर्ज की है, लेकिन दूसरी तिमाही कुछ नरम रहने की संभावना है। भट्ट ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पहली तिमाही सबसे अच्छी रही है। दूसरी तिमाही में गिरावट आएगी, तीसरी तिमाही में मांग फिर बढ़ेगी। कुल मिलाकर हम वित्त वर्ष के दौरान 85 प्रतिशत की बुकिंग की उम्मीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस बार अत्यधिक गर्मी तथा लोकसभा चुनावों की वजह से आतिथ्य उद्योग व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है, लेकिन महिंद्रा होलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया के लिए यह कोई मुद्दा नहीं है। भट्ट ने कहा, ‘‘हमारे लिए यह इतना बड़ा मुद्दा नहीं है क्योंकि हमारे लिए पूरे सीजन में सदस्यों की मांग स्थिर रहती है।’’ उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की वृद्धि और लोगों की खर्च करने की बढ़ती प्रवृत्ति, बेहतर हवाई और सड़क संपर्क जैसे कारक लोगों को परिवार को छुट्टियां पर ले जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे कमरों की बुकिंग बढ़ रही है।

भट्ट ने कहा, ‘‘हम यह भी देख रहे हैं कि छुट्टियां ‘छोटी’ हो रही हैं। अब लोग सात दिन की छुट्टी लेने के बजाय तीन या चार दिन की छुट्टी ले रहे हैं।’’

विस्तार योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारा इरादा अब से लेकर 2029-30 तक 5,000 कमरे जोड़ने का है। हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे पहले इसी साल कंपनी ने अगले तीन से चार साल में अपने कमरों की संख्या दोगुना कर 10,000 करने के लिए 4,500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - July 28, 2024 | 10:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement