facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahindra March 2023 Sales: महिंद्रा की बिक्री में 21 फीसदी का उछाल, मार्च में 66,091 गाड़ियां बिकीं

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 3:22 PM IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा बिक्री मार्च में सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 66,091 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मार्च, 2022 में कंपनी ने डीलरों को 54,643 इकाइयों की आपूर्ति की थी।

कंपनी ने बयान में कहा कि मार्च में उसके यूटिलिटी वाहनों की थोक बिक्री 31 फीसदी बढ़कर 35,976 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 27,380 इकाई थी। यह कंपनी के यूटिलिटी वाहनों की एक महीने के दौरान सर्वाधिक थोक बिक्री है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि पिछले महीने उसने 2,115 वाहनों का निर्यात किया है जो एक साल पहले के 3,160 वाहनों की तुलना में 33 फीसदी कम है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 3,56,961 यूटिलिटी वाहनों की बिक्री की जो 2021-22 के 2,23,682 इकाई के आंकड़े की तुलना में 60 फीसदी अधिक है।

कंपनी के ऑटोमोटिव खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, ‘‘मार्च, 2023 में हमारे एसयूवी कारोबार की वृद्धि 31 फीसदी अधिक रहने के साथ ही सर्वकालिक उच्च स्तर पर भी रही है। अच्छी मांग के बूते 2022-23 में कुल वृद्धि 60 प्रतिशत अधिक रही है।’’

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement