facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahindra October Sale: त्योहारी सीजन में बढ़ी महिंद्रा की सेल, 32 फीसदी इजाफे के साथ बेचीं 80,679 यूनिट

Advertisement

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अक्टूबर में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) और वाणिज्यिक वाहनों दोनों का मासिक बिक्री प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा।

Last Updated- November 01, 2023 | 4:33 PM IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की अक्टूबर में कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 80,679 इकाई रही। एक महीने में यह सर्वाधिक बिक्री है। एमएंडएम ने बयान में कहा कि यात्री वाहन बिक्री अक्टूबर 2022 में 61,114 इकाई रही थी। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अक्टूबर में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) और वाणिज्यिक वाहनों दोनों का मासिक बिक्री प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा।

यूटिलिटी वाहन की आपूर्ति सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़कर 43,708 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 32,226 इकाई थी। हालांकि, अक्टूबर में निर्यात 33 प्रतिशत घटकर 1,854 इकाई रह गया, जो अक्टूबर 2022 में 2,755 इकाई था।

एमएंडएम के वाहन खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, ‘‘ एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों दोनों की लगातार तीसरे महीने क्रमशः 43,708 और 25,715 वाहनों की सर्वाधिक बिक्री हुई। मजबूत त्योहारी मांग से नवंबर में वृद्धि गति जारी रहने की उम्मीद है। वहीं चुनिंदा आपूर्ति-संबंधी चुनौतियों पर कड़ी नजर रखेंगे।’’

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 12:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement