facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahindra तीन साल में 37,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, 23 नए वाहन लॉन्च करने की योजना

Advertisement

Mahindra नए मॉडल पेश करने के साथ-साथ मौजूदा मॉडलों के उन्नत संस्करण लाने पर आईसीई खंड में 14,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Last Updated- May 16, 2024 | 7:46 PM IST
Anand Mahindra made a deal worth Rs 25,000 crore with a Chinese auto company, the plant will open in this state as soon as it gets approval आनंद महिंद्रा ने चीन की ऑटो कंपनी से कर ली 25,000 करोड़ रुपये की डील, मंजूरी मिलते ही इस राज्य में खुलेगा प्लांट

महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अनीश शाह ने गुरुवार को कहा कि समूह की अगले तीन साल में 37,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है जिसका बड़ा हिस्सा वाहन खंड को जाएगा।

कंपनी की योजना वर्ष 2030 तक पारंपरिक इंजन आईसीई वाले नौ एसयूवी, सात इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और सात हल्के वाणिज्यिक वाहन पेश करने की है। इस दौरान पेश किए जाने वाले नौ आईसीई एसयूवी में से छह एकदम नए मॉडल होंगे जबकि तीन मौजूदा मॉडल के उन्नत संस्करण होंगे।

शाह ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के तिमाही नतीजों पर एक चर्चा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगले तीन वर्षों में हम 37,000 करोड़ रुपये की नकदी लगाने पर विचार कर रहे हैं। इसका एक बड़ा हिस्सा वाहन खंड को जा रहा है।’’ कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 और 2026-27 के बीच वाहन खंड के लिए 27,000 करोड़ रुपये चिह्नित कर रखे हैं।

Also read: M&M Q4 results: SUV की मजबूत मांग के दम पर 32 फीसदी बढ़ा मुनाफा, शेयरहोल्डर्स को मिलेगा 21.10 रुपये का डिविडेंड

कंपनी नए मॉडल पेश करने के साथ-साथ मौजूदा मॉडलों के उन्नत संस्करण लाने पर आईसीई खंड में 14,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। शाह ने कहा कि ईवी खंड में भी कंपनी 12,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश के लिए वित्त के इंतजाम पर शाह ने कहा कि कंपनी को बाहर से धन की जरूरत नहीं पड़ेगी और वाहन कारोबार खुद ही नकदी जुटा लेगा।

इसके अलावा, कंपनी कृषि और सेवा कारोबार में भी 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक और सीईओ (वाहन एवं कृषि उपकरण) राजेश जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी की योजना अगले साल के अंत तक अपनी एसयूवी की विनिर्माण क्षमता को मौजूदा 49,000 यूनिट से बढ़ाकर 64,000 यूनिट प्रति माह करने की है।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 7:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement