facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MakeMyTrip की इस साल फ्रेंचाइजी आधार को 50 फीसदी से अधिक बढ़ाने की योजना

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 5:29 PM IST
MakeMyTrip
BS

ऑनलाइन यात्रा सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी मेकमायट्रिप (MakeMyTrip) की भारत के छोटे शहरों और कस्बों में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए इस साल वह अपने फ्रेंचाइजी आधार को 50 फीसदी से अधिक बढ़ाने की योजना है।

मेकमायट्रिप (MMT) ने बुधवार को बयान में कहा कि कंपनी अगले तीन साल में 2025 तक सरकार द्वारा हवाई अड्डों की संख्या को बढ़ाकर 220 करने की पहल का लाभ उठाने का प्रयास करेगी। MMT ने कहा कि कंपनी ने 146 सक्रिय फ्रेंचाइजी के साथ इस साल की शुरुआत की। उसका लक्ष्य कैलेंडर वर्ष 2023 के अंत तक 50 फीसदी से अधिक वृद्धि कर 220 तक पहुंचना है।

MakeMyTrip के सह-संस्थापक एवं समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राजेश मगोव ने कहा, ‘फ्रेंचाइजी नेटवर्क का विस्तार देश के शीर्ष 100 से अधिक शहरों में ग्राहकों की सेवा करने की हमारी व्यापक रणनीति का हिस्सा है। फ्रेंचाइजी नेटवर्क उन ग्राहकों की सेवा करने में मदद करेगा जो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करने में अधिक सहज महसूस कर सकते हैं।’

उन्होंने देश में अवसरों के बारे में कहा कि भारत, दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक के रूप में उभरा है। सरकार की अगले तीन साल में 80 और हवाई अड्डे जोड़ने की योजना है, जिससे 2025 तक देश में हवाई अड्डों की संख्या 220 हो जाएगी।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement