facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रमुख आठ शहरों में मॉल, मुख्य बाजारों में खुदरा स्थान की मांग पांच प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

Advertisement

आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए रियल्टी कंपनी त्रेहान आइरिस के उपाध्यक्ष (पट्टा) आकाश नागपाल ने कहा कि यह वृद्धि खुदरा क्षेत्र में मजबूत सुधार और नए आत्मविश्वास को दर्शाती है।

Last Updated- November 30, 2024 | 2:38 PM IST
Shopping mall
Representative Image

इस वर्ष जनवरी-सितंबर के दौरान प्रमुख आठ शहरों में शॉपिंग मॉल और प्रमुख बाजारों में खुदरा स्थान की पट्टा गतिविधियों में लगभग पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष आठ शहरों में श्रेणी ‘ए’ के मॉल और मुख्य खुदरा बाजारों में पट्टा गतिविधियां जनवरी-सितंबर 2024 के दौरान 55.3 लाख वर्ग फुट थीं, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 52.9 लाख वर्ग फुट था। ये आठ शहर दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद हैं। कुशमैन एंड वेकफील्ड के प्रबंध निदेशक (पूंजी बाजार) सौरभ शतदल ने कहा, “भारत की खुदरा अचल संपत्ति की वृद्धि बरकरार है। यह मॉल और मुख्य बाजारों, दोनों में मजबूत पट्टा संख्या से देखा जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि विवेकाधीन खर्च में वृद्धि और उपभोक्ता की बदलती प्राथमिकताएं प्रीमियम खुदरा स्थानों की मांग को बढ़ा रही हैं। आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए रियल्टी कंपनी त्रेहान आइरिस के उपाध्यक्ष (पट्टा) आकाश नागपाल ने कहा कि यह वृद्धि खुदरा क्षेत्र में मजबूत सुधार और नए आत्मविश्वास को दर्शाती है।

Advertisement
First Published - November 30, 2024 | 2:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement